भीमताल: कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व निधि को लेकर विकास भवन में बैठक, मुख्य विकास अधिकारी ने दिए निर्देश

Share this! (ख़बर साझा करें)

भीमताल ( nainilive.com) – विकास भवन सभागार में मंगलवार, 26 मई 2026 को दोपहर 2 बजे मुख्य विकास अधिकारी श्री अरविंद कुमार पांडे की अध्यक्षता में कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व निधि की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक का संचालन मुख्य विकास अधिकारी श्री अरविंद कुमार पांडे व जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री अमित वाजपेयी ने किया।

जनपद के सभी प्रमुख बैंकों के प्रतिनिधियों ने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व के तहत पूर्व में किए गए और वर्तमान में चल रहे कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। समीक्षा के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने जिले के विकास और जनहित के लिए बैंकों को नए कार्य आवंटित किए।

यह भी पढ़ें 👉  पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

इनमें नैनीताल जिले का सौंदर्यीकरण, सौर ऊर्जा लाइट, बाड़बंदी, वाहनों की व्यवस्था, वन्यजीवों के लिए पिंजरा स्थापना और शिक्षा में सहयोग के कार्य प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसके अंतर्गत विशेष रूप से बैंक ऑफ बड़ौदा को तिकोनिया चौराहे के सौंदर्यीकरण और रखरखाव तथा केनरा बैंक को काठगोदाम चौराहे का सौंदर्यीकरण और रखरखाव का महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित

मुख्य विकास अधिकारी ने बैंकों को सभी आवंटित कार्यों को तय समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page