लोक भवन नैनीताल में हुआ महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर द्वारा लोक भवन नैनीताल में यहां कार्य कर रही महिला स्टाफ, सफाईकर्मी, हॉर्टिकल्चर एवं पीडब्ल्यूडी विभाग से जुड़ी महिलाओं के लिए महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी विषयों के प्रति जागरूक करना तथा उनके स्वास्थ्य से जुड़े प्रश्नों और समस्याओं पर संवाद स्थापित करना था।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बी.डी. पांडेय अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. द्रौपदी गर्ब्याल ने महिलाओं को विभिन्न स्वास्थ्य विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, व्यक्तिगत एवं प्राकृतिक स्वच्छता, गर्भावस्था के दौरान देखभाल तथा महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं और उनके लाभों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने महिलाओं से समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने तथा स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं ने स्वास्थ्य एवं अन्य संबंधित समस्याओं को साझा किया।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग को किराए पर वाहन देना पड़ा भारी तल्लीताल पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई, 02 स्कूटियां सीज, एफआईआर दर्ज

प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर ने महिलाओं के स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महिलाएं परिवार और समाज की धुरी होती हैं तथा उनकी भूमिका केवल घर-परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि वे समाज के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। ऐसे में महिलाओं का शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  त्तराखण्ड न्यायिक एवं विधि अकादमी के निदेशक श्री प्रदीप पंत ने की राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शिष्टाचार भेंट

उन्होंने कहा कि महिलाएं अक्सर परिवार की जिम्मेदारियों के बीच अपने स्वास्थ्य की अनदेखी कर देती हैं, जबकि स्वयं को स्वस्थ रखना भी उतना ही जरूरी है। यदि महिलाएं अपना ध्यान रखेंगी, समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराएंगी और संतुलित जीवनशैली अपनाएंगी, तभी वे अपने परिवार की बेहतर देखभाल कर पाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल ने ‘फिन बोध’ एवं ‘उत्तरावाणी’ ऐप तथा असिस्टेंट होमस्टे मैनेजर पाठ्य सामग्री का किया लोकार्पण

प्रथम महिला ने उपस्थित महिलाओं को खुलकर अपनी समस्याएं साझा करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे तथा आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर उचित कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर अपर सचिव श्रीमती रीना जोशी, वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्त्व सहित लोक भवन की महिला कार्मिक व उनके परिजन उपस्थित रहे।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page