नाबालिग को किराए पर वाहन देना पड़ा भारी तल्लीताल पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई, 02 स्कूटियां सीज, एफआईआर दर्ज

Naini Live - logo
Share this! (ख़बर साझा करें)

Nainital ( nainilive.com )- थानाध्यक्ष तल्लीताल श्री मनोज सिंह नयाल के नेतृत्व में दिनांक 20.05.2026 को धर्मशाला मार्ग तल्लीताल क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान उ0नि0 सतीश उपाध्याय द्वारा वाहन संख्या UK04TB-4175 स्कूटी को रोककर चेक किया गया, जिस पर दो लोग सवार थे। वाहन चालक से ड्राइविंग लाइसेंस एवं वाहन के कागजात मांगे गए, लेकिन वह प्रस्तुत नहीं कर सका। आधार कार्ड जांचने पर चालक की जन्मतिथि 01.01.2010 पाई गई, जिससे उसका नाबालिग होना स्पष्ट हुआ। पूछताछ में चालक ने बताया कि वाहन स्वामी द्वारा उसे 500 रुपये किराये पर स्कूटी चलाने के लिए दी गई थी।

ई-चालान मशीन से जांच करने पर वाहन मौ० समी कुरैशी पुत्र मौ० रफी निवासी हरिनगर वार्ड बूचड़खाना तल्लीताल नैनीताल के नाम पंजीकृत पाया गया। वाहन को धारा 199(A)/3/181/39/192/194(D)/146/196/207 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालान कर वाहन सीज किया गया तथा वाहन स्वामी के विरुद्ध थाना तल्लीताल में मु0 एफआईआर सं0-22/2025 धारा 199(A) मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। नाबालिग चालक को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल ने किया मरीज़ों को फल वितरण

इसी क्रम में वाहन संख्या UK04TB-4270 स्कूटी 125 CC को भी चेकिंग के दौरान रोका गया। वाहन चालक से ड्राइविंग लाइसेंस एवं कागजात मांगे गए, लेकिन वह प्रस्तुत नहीं कर सका। आधार कार्ड जांचने पर चालक की जन्मतिथि 01.01.2010 पाई गई, जिससे उसका नाबालिग होना पाया गया। चालक ने बताया कि वाहन स्वामी द्वारा उसे 500 रुपये किराये पर वाहन चलाने हेतु दिया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani : होम स्टे इकाइयों का औचक निरीक्षण, दो होमस्टे बिना वैध पंजीकरण के हो रहे थे संचालित

ई-चालान मशीन से जांच करने पर उक्त वाहन महबूब हुसैन सिद्दीकी पुत्र महमूद हुसैन सिद्दीकी निवासी हरिनगर वार्ड बूचड़खाना तल्लीताल नैनीताल के नाम पंजीकृत पाया गया। वाहन को धारा 199(A)/3/181/39/192/194(D)/146/196/207 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालान कर सीज किया गया तथा संबंधित वाहन स्वामी के विरुद्ध थाना तल्लीताल में मु0 एफआईआर सं0-21/2025 धारा 199(A) मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। नाबालिग चालक को उसके परिजनों के संरक्षण में दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun : डेंगू रोकथाम को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने ली अधिकारियों की बैठक

नैनीताल पुलिस द्वारा नाबालिगों को वाहन देने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। आमजन से अपील की जाती है कि नाबालिग बच्चों को वाहन न दें तथा यातायात नियमों का पालन करें।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page