ऑपरेशन प्रहार” की एक और बड़ी कार्यवाही, IPL सट्टा गैंग का करोड़ो का खेल बेनकाब

Share this! (ख़बर साझा करें)

SOG व मुखानी पुलिस ने 02 भाइयों की जोड़ी समेत 03 सटोरिये किये गिरफ्तार, महंगे मोबाइल, ₹51 हजार नगद व क्रेटा वाहन बरामद, पुलिस के शिकंजे में सट्टा कारोबार

नैनीताल ( nainilive.com )- एसएसपी नैनीताल डाॅ0 मंजूनाथ टी.सी. के दिशा-निर्देश में जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत श्री मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं श्री अमित कुमार सैनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में श्री सुशील जोशी थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद व SOG की संयुक्त टीम द्वारा IPLसट्टेबाजी के खिलाफ बडी कार्यवाही करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  मीट में मिर्च अधिक होने पर कर दी थी हत्या, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता की दमदार पैरवी से एडीजे द्वितीय कुलदीप शर्मा की अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

दिनांक-21.05.2026 को पुलिस टीम व SOG की संयुक्त टीम द्वारा तीनों अभियुक्तो को IPLमैच में सट्टा लगाते हुए एस मोड के पास मधुबन कॉलोनी स्थित खाली प्लॉट, थाना मुखानी जनपद नैनीताल से गिरफ्तार किया। मौके से 06 मोबाइल फोन, एक रजिस्टर, एक पेन एवं ₹51,100 नगद बरामद किए गए। तीनों अभियुक्तों के विरूद्व थाना मुखानी में FIR No.62/26 धारा-13G Act के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया हैं। पूछताछ में सामने आया कि अभियुक्त प्रतिदिन लगभग 07 से 08 लाख रुपये तक का सट्टा संचालित करते थे तथा अब तक करीब ₹3 करोड 50 लाख तक का सट्टा खिलाया जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में “बाखली” ग्राम दुकान का हुआ शुभारंभ

गिरफ्तार अभियुक्त-

1- रवि गुप्ता उर्फ झबरा पुत्र स्व. धर्मपाल गुप्ता निवासी दुर्गा कॉलोनी, थाना बनभूलपुरा, उम्र 35 वर्ष।
2- रोहित गुप्ता पुत्र धर्मपाल गुप्ता नि0 दुर्गा कॉलोनी, थाना बनभूलपुरा, उम्र 22 वर्ष।
3- मोहित प्रसाद पुत्र राजेंद्र प्रसाद नि0 नारायण नगर विक्टोरिया नंबर-1, मुखानी, उम्र 30 वर्ष।

बरामद माल-

1- 06 मोबाइल फोन,
2- एक रजिस्टर, एक पेन
3- ₹51,100 नगद बरामद
4- UP-25EL-4419 CRETA सीज

अपराधिक इतिहासः-

अभियुक्त रवि गुप्ता के विरूद्व निम्नलिखित अभियोग दर्ज हैं-

  1. मु0अ0सं0-141/20 धारा-270 भादवि0 व 60/72 आबकारी अधि0, कोतवाली बनभूलपुरा
  2. मु0अ0सं0-184/20 धारा-188/269/270 भादवि0 व 13 G. ACT कोतवाली बनभूलपुरा
  3. मु0अ0सं0-437/20 धारा-8/20 एन0डी0पी0एस0 अधि0, कोतवाली बनभूलपुरा
यह भी पढ़ें 👉  Nainital DM ने दिए निर्देश, शनिवार को सार्वजनिक परिवहन अनिवार्य, निजी आवास से सरकारी वाहन के प्रयोग पर रोक

एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम के उसे उत्साहवर्धन हेतु ₹2000 का नगद पुरुस्कार से पुरुस्कृत किया है।

पुलिस टीम-

1- उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद
2- हेड कांस्टेबल कुंदन कठायत SOG
3- हेड कांस्टेबल त्रिलोक रौतेला SOG
4- कांस्टेबल अशोक रावत SOG
5- कांस्टेबल भूपेंद्र जेष्ठा SOG
6- कांस्टेबल भानु प्रताप ओली SOG
7- कांस्टेबल सुरेश देवडी
8- कांस्टेबल भगवती पाठक

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page