लंबे समय से फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार, थाना तल्लीताल/भीमताल पुलिस टीम की ताबड़तोड़ कार्यवाही

Share this! (ख़बर साझा करें)

Nainital ( nainilive.com )-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों एवं वांछित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे आपरेशन प्रहार के क्रम में डॉ. जगदीश चंद्र, पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात नैनीताल के दिशा-निर्देशन में तथा श्रीमती अंजना नेगी, क्षेत्राधिकारी नैनीताल के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष तल्लीताल श्री मनोज नयाल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए वारंटी मौ0 नासिर पुत्र मौ0 इरशाद निवासी अलीखां मोहल्ला, वार्ड नं0-24 थाना कोतवाली काशीपुर जनपद ऊधम सिंह नगर को गिरफ्तार किया गया।

उक्त वारंटी फौजदारी वाद संख्या-1148/2019, मु0अ0सं0-30/2018 धारा-205/120बी/419/420/467/468/471 भादवि चालानी थाना तल्लीताल से संबंधित था, जो लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस टीम उ0नि0 श्याम सिंह बोरा, चौकी ज्योलिकोट थाना तल्लीताल, कांस्टेबल धर्मेन्द्र साहनी द्वारा अभियुक्त को उसके निवास स्थान मोहल्ला अलीखां काशीपुर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital : राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष ने सफाई कार्मिकों की समस्याओं की समीक्षा की

श्री रविकान्त सेमवाल क्षेत्राधिकारी भवाली के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक भीमताल श्री राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम उ0नि0 महेन्द्र राज सिंह चौकी प्रभारी सलडी, कांस्टेबल मनोज पंत, कानि0 सतीश राणा, कानि0 नरेन्द्र सिंह राणा के द्वारा वारंटी प्रकाश नाथ गोस्वामी पुत्र लाल नाथ गोस्वामी निवासी देवभूमि इन्कलेव बिठौरिया नम्बर -01 थाना मुखानी जिला नैनीताल संबंधित फौजदारी वाद संख्या-252/2026 मु0अ0सं0-21/2025 धारा-281/324(4)/125 A BNS चालानी थाना भीमताल के अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page