Haldwani : होम स्टे इकाइयों का औचक निरीक्षण, दो होमस्टे बिना वैध पंजीकरण के हो रहे थे संचालित

Share this! (ख़बर साझा करें)

हल्द्वानी ( nainilive.com )- जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में रविवार को उपजिलाधिकारी हल्द्वानी प्रमोद कुमार द्वारा परगना हल्द्वानी क्षेत्रांतर्गत संचालित होम स्टे इकाइयों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान काठगोदाम क्षेत्रान्तर्गत स्थित आनंदम होमस्टे, कुमाऊं द्वार होमस्टे एवं बिष्ट जी होमस्टे का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दो होमस्टे आनंदम होमस्टे एवं बिष्ट जी होमस्टे बिना वैध पंजीकरण के संचालित होते पाए गए।

उपजिलाधिकारी द्वारा होमस्टे में उपलब्ध सफाई व्यवस्था, आगंतुक पंजीकरण रजिस्टर, अभिलेखों एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय संबंधित संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए नियमानुसार पंजीकरण कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया एवं जब तक वैध पंजीकरण नहीं होता है तब तक होम स्टे का संचालन नहीं किया जायेगा। यदि भविष्य में बिना वैध पंजीकरण का संचालन करते हुये पाये गये तो उक्त होम स्टे को नियमानुसार सीलबन्द कर अग्रिम कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। निरीक्षण के दौरान कुछ होम स्टे मौके पर मौजूद नहीं मिले एवं कुछ बन्द अवस्था में पाये गये।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) का लोकभवन नैनीताल आगमन

उपजिलाधिकारी ने कहा कि जनपद / परगना हल्द्वानी में बिना पंजीकरण संचालित हो रहे होमस्टे एवं अन्य पर्यटन इकाइयों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन द्वारा सभी संचालकों से शासन द्वारा निर्धारित मानकों एवं नियमों का पालन सुनिश्चित करने की अपेक्षा की गई है।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page