जाने आखिर क्यों कार हादसे में जावेद अख्तर को नहीं आई कोई खरोंच, वहीँ शबाना को आयी गंभीर चोटें

Share this! (ख़बर साझा करें)

मुंबई ( nainilive.com ) शनिवार को पुणे-मुंबई हाईवे पर हुए एक सड़क दुर्घटना में फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी और उनके पति जावेद अख्तर जख्मी हो गए थे. ऐसी अफवाह थी कि  कार में जावेद अख्तर भी थे जिन्हे खरोच तक नहीं आई. दोनों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

लेकिन इस मामले में नई  जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि जावेद अख्तर अपने निजी वाहन से अलग सफर कर रहे थे. उनकी कार शबाना आजमी की कार के पीछे चल रही थी. इसी वजह से वह इस हादसे में बच गए.इस दुर्घटना में शबाना आजमी के नाक और सिर में चोट लगी है. घटना के बाद उन्हें पनवेल के एमजीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।  लेकिन देर शाम डॉक्टरों की सलाह पर शबाना आजमी को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. उन्हें डॉक्टरों ने खतरे से बाहर बताया हैं.

इस घटना में कार चालक भी घायल हुआ है. पुलिस की माने तो ओवरटेक के दौरान यह हादसा हुआ. हादसा खालापुर टोल नाके के पास हुआ. यहां ट्रक से टकराने के बाद शबाना आजमी की कार के परखच्चे उड़ गए.इस दुर्घटना की खबर के बाद शबाना आजमी के चाहने वाले उनके ठीक होने की दुआ करने लगे. सोशल मीडिया पर भी लोग उनके लिए प्रार्थना कर रहे है. शबाना का हाल जानने के लिए फरहान अख्तर, अनिल कपूर, सतीश कौशिक, तब्बू और शंकर महादेवन जैसे कलाकार हॉस्पिटल पहुंचे।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page