जिले में श्रमिकों से निर्माण कार्य न कराए जाएं- जिलाधिकारी सविन बंसल
हल्द्वानी ( nainilive.com)- जिलाधिकारी सविन बंसल ने कोरोना वायरस के सम्बंध में जिलेभर में चल रहे सरकारी निर्माण कार्यों एंव खनन श्रमिकों के हितों के निर्देश जारी किए हैं।
श्री बंसल ने बताया कि जनपद में पूर्व में विभिन्न निर्माण कार्यों के अलावा खनन कार्य श्रमिक द्वारा कराए जा रहे थे । वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते निर्माण एंव खनन स्थलों पर श्रमिक प्रवास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, भोजन व मूलभूत सुविधाओं के साथ सोशल डिस्टनसिंग (सामाजिक दूरी) एंव सतर्कता रखवाए जाने का दायित्व सम्बंधित एजेंसी या ठेकेदार का होगा। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में श्रमिकों से निर्माण कार्य न कराए जाएं, बल्कि उन्हें सुविधानुसार निर्माण एंव खनन स्थल पर सुरक्षित रखा जाए।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

आयुक्त दीपक रावत ने किया जनता की समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही
जिला प्रशासन के भरण-पोषण आदेश की अवहेलना पर पुत्र की कटी 1.50 लाख की आरसी
भू-माफिया के अतिक्रमण विरूद्ध Dehradun जिला प्रशासन का एक्शन जारी, सरकारी नाले-नौले पर करी प्लाटिंग ध्वस्त
Nainital विधायक सरिता आर्या ने Bhowali में नाबालिग पीड़ित से की मुलाकात
डेमोग्राफी व जनसांख्यिकी बदलाव पर जिलाधिकारी को सौंपा पत्र , मस्जिद की भूमि की जांच की भी मांग