Nainital विधायक सरिता आर्या ने Bhowali में नाबालिग पीड़ित से की मुलाकात

Share this! (ख़बर साझा करें)

विधायक सरिता आर्या ने नाबालिग पीड़ित से की मुलाकात

भवाली ( nainilive.com)- विधायक सरिता आर्या ने मंगलवार को पीड़ित नाबालिग के परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने पीड़ित परिवार से बातचीत कर हर संभव सहायता का आश्वासन दिया .

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में होम स्टे पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 35 अवैध और 123 बंद मिले

उन्होंने कहा कि नाबालिग बच्ची के साथ दुराचार करने वाले दोषी को कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए ताकि यह समाज के लिए एक सबक बने. कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के साथ है। पीड़ित परिवार को यदि कोई डराता या धमकाता है तो उसके ऊपर उचित कार्यवाही की जाएगी. विधायक ने पुलिस अधिकारियों से पीड़ित व उसके परिवार के सुरक्षा की बात कही . इस दौरान भाजपा नेता भावना मेहरा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पेट्रोल एवं डीज़ल की पर्याप्त उपलब्धता

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page