नैनीताल में पांच और हरिद्वार में एक और कोरोना पाजिटिव मिलने के साथ उत्तराखंड में कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ों की संख्या हुई 22
नैनीताल ( nainilive.com )- उत्तराखंड में आज कोरोना वायरस के छह और सैंपल पाजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 1 हरिद्वार औऱ 5 मरीज़ नैनीताल जनपद से हैं। इसी के साथ उत्तराखंड में अब कोरोना वायरस के पाजिटिव मरीजों की संख्या कुल 22 हो गई है। हालांकि यहाँ एक अच्छी खबर है कि अब तक 2 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज 53 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अब तक कुल 882 सैंपल टेस्टिंग के लिए भेजे जा चुके हैं, जिसमें से 724 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि 136 सैंपल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। स्वास्थ्य विभाग ने जारी बुलेटिन में बताया कि अस्पतालों में 138 लोग आइसोलेशन में रखे गए हैं। जबकि 14898 लोगों को घरों में या विभिन्न संस्थानों में क्वॉरेंटाइन करके रखा गया है।इनमें तबलीगी जमात के अनुयायियों की संख्या 350 है, जिन्हें विभिन्न संस्थानों में क्वॉरेंटाइन करके रखा गया है।
नैनीताल जनपद में 5 कोरोना संक्रमित मरीजों के पॉजिटिव आने की खबर चिंता का विषय है, आज आये केस में पाँचों मरीज जमात से सम्बंधित बताये जा रहे है. इसको देखते हुए जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा भी तुरंत सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय को कोरोना स्पेशलिटी चिकित्सालय बनांने को कहा है. वहीँ 104 अथवा राज्य कंट्रोल रूम में भी कॉल करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। अभी तक 689 कॉल आई है। जिनमें से 602 पर फॉलोअप किया गया है।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ समापन, समर्थ जैन रहे टूर्नामेंट के ओवरऑल चैंपियन
मुख्यमंत्री धामी ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में सुनीं आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं
मुख्यमंत्री धामी ने विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर किया शोक व्यक्त
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun