21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ समापन, समर्थ जैन रहे टूर्नामेंट के ओवरऑल चैंपियन
विजेताओं को राज्यपाल ने किया पुरस्कृत।
नैनीताल ( nainilive.com)- लोक भवन गोल्फ क्लब नैनीताल द्वारा 22 मई से आयोजित तीन दिवसीय ’’गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट-2026’’ रविवार को संपन्न हो गया। इस टूर्नामेंट में देश के 9 राज्यों से 179 गोल्फरों ने हिस्सा लिया। लोक भवन नैनीताल में आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में राज्यपाल/अध्यक्ष लोक भवन गोल्फ क्लब, लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) द्वारा टूर्नामेंट में विभिन्न वर्गों के विजेताओं व उपविजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के ओवर ऑल विजेता/चैंपियन समर्थ जैन रहे। टूर्नामेंट में उपविजेता आशीष जैन घोषित हुए। बेस्ट नेट विजेता नुसरत अब्बासी और उपविजेता अंशुल छाबरा रहे।
टूर्नामेंट में सुपर वेटरन ग्रॉस कैटेगरी में कर्नल एस. सी. गुप्ता विजेता और एस. के. सूरी उपविजेता रहे। महिला कैटेगरी में डॉ. सृष्टि धौन विजेता और श्रीमती आरोही अत्री उपविजेता रही। वेटरन ग्रॉस कैटेगरी में जफर इकबाल विजेता और कर्नल मनोज के. साह उपविजेता रहे। मास्टर विजितेंद्रीय सिंह तोमर को सबसे होनहार गोल्फर का खिताब मिला। प्रतियोगिता में जूनियर कैटेगरी में 15-17 आयु वर्ग में आलिया सिसोदिया विजेता और कृष्णम विनायक उपविजेता रहे। (12-14) आयु वर्ग में जोहेब अब्बासी विजेता और मेधांश सिंह बिष्ट उपविजेता रहे। 12 वर्ष से कम आयु वर्ग में अरिहंत जोशी विजेता और रिदित नैथानी उपविजेता घोषित किए गए।
राज्यपाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि 21वां गवर्नर्स गोल्फ कप अपने आप में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर सम्पन्न हुआ है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन प्रतिभागियों के जुनून, खेल भावना और सामूहिक उत्सव का प्रतीक रहा।
उन्होंने कहा कि तीन दिनों तक चले इस आयोजन ने एक बड़े परिवार की तरह समाज को सकारात्मक संदेश दिया है, जहाँ सात वर्ष की बच्ची से लेकर 81 वर्ष की आयु के वरिष्ठ प्रतिभागियों तक सभी ने मिलकर खेला। उन्होंने बच्चों, महिलाओं और बेटियों द्वारा प्रदर्शित उत्कृष्टता, कौशल और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि यह भविष्य के लिए प्रेरणादायक है। नौ राज्यों से आए प्रतिभागियों की उपस्थिति भारत की ‘एकता में विविधता’ की भावना को सशक्त रूप से प्रदर्शित करती है।
राज्यपाल ने कहा कि 1926 से संचालित लोक भवन गोल्फ कोर्स, जो 42 एकड़ के प्राकृतिक एवं शांत वन क्षेत्र में स्थित है, प्रकृति और खेल के अद्भुत समन्वय का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि यहाँ पक्षियों की अनेक प्रजातियाँ और वन्यजीव इस परिसर की जैव विविधता को समृद्ध बनाते हैं तथा ऐसा प्रतीत होता है कि प्रकृति स्वयं इस आयोजन का हिस्सा बन गई हो।
राज्यपाल ने कहा कि इन तीन दिनों ने प्रतिभागियों को आत्ममंथन, ध्यान, प्रकृति से जुड़ाव और स्वयं को बेहतर बनाने का अवसर प्रदान किया। उन्होंने प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वे इस अनुभव और लोक भवन गोल्फ कोर्स की विशेषताओं का आत्मीयता से प्रचार-प्रसार करें, ताकि अधिक से अधिक लोग खेल, प्रकृति और अनुशासन के इस अनूठे अनुभव से जुड़ सकें।
राज्यपाल ने इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को, आयोजकों को, प्रायोजकों को, दर्शकों को और विशेष रूप से लोक भवन गोल्फ क्लब, नैनीताल और स्थानीय प्रशासन को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
पुरस्कार वितरण समारोह में प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ, सचिव श्री राज्यपाल एवं उपाध्यक्ष लोक भवन गोल्फ क्लब रविनाथ रामन, अपर सचिव श्री राज्यपाल एवं उपाध्यक्ष लोक भवन गोल्फ क्लब रीना जोशी, परिसहाय श्री राज्यपाल एवं सचिव लोक भवन गोल्फ क्लब अमित श्रीवास्तव, परिसहाय श्री राज्यपाल एवं सदस्य लोक भवन गोल्फ क्लब सुमित कुमार शादिजा, गोल्फ कैप्टन कर्नल विवेक भट्ट, वित्त नियंत्रक श्री राज्यपाल डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव, सदस्य डॉ. सच्चिदानन्द चमोली, वेद प्रकाश मुहार, जीएम आईओसीएल एस. ए. निमकर, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ब्रायोफिटिक फ्लोरा ऑफ गैरसैंण ,उत्तराखंड , वेस्टर्न हिमालय पुस्तक फ्लोरा का किया लोकार्पण एवं विमोचन
मुख्यमंत्री धामी ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में सुनीं आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं
मुख्यमंत्री धामी ने विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर किया शोक व्यक्त
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित