उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ब्रायोफिटिक फ्लोरा ऑफ गैरसैंण ,उत्तराखंड , वेस्टर्न हिमालय पुस्तक फ्लोरा का किया लोकार्पण एवं विमोचन
Nainital ( nainilive.com )- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ब्रायोफिटिक फ्लोरा ऑफ गैरसैंण ,उत्तराखंड , वेस्टर्न हिमालय पुस्तक फ्लोरा का लोकार्पण एवं विमोचन किया । इस अवसर पर उन्होंने लेखकों को बधाई दी तथा कहा कि पुस्तके ज्ञान के सृजन एवं जानने का कारगर पहलू होती है । ऐतिहासिक गैरसैंण के ब्रायो फिटिक फ्लोरा को कुमाऊं विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान के डॉ नेहा कोहली ,महिला कॉलेज हल्द्वानी के प्रॉफ एस डी तिवारी ,डॉ प्राची जोशी ,विभाग अध्यक्ष प्रॉफ ललित तिवारी द्वारा लिखा गया है ।
ब्रायोफाइट्स छोटे, गैर-संवहनी पौधे हैं जो मुख्य रूप से नम और छायादार स्थानों में उगते है ।इन्हें अक्सर “पादप जगत का उभयचर” अंफीबियंस कहा जाता है,क्योंकि ये जमीन पर रहते हैं लेकिन निषेचन के लिए इन्हें पानी की आवश्यकता होती है । 451 पृष्ठों फ्लोरा के 212 ब्रोफाइट का वृहद अध्ययन जिसमें 47 लिवर वर्ट ,4 हॉर्न वर्ट तथा 161 मोस प्रजाति है । फ्लोरा में 23 रेयर एवं इंडिमिक प्रजाति है । 31 प्रजातियां एथनिक बोटेनिक रूप में प्रयुक्त होती है । पुस्तक इसके संरक्षण के तरफ ध्यान आकर्षित करती है जो प्लानर ,शोधार्थी , ट्रैकर्स,टूरिस्ट , वन प्रेमियों के लिए लाभप्रद है । फ्लोरा का आमुख यू पी एस सी के पूर्व चेयरमैन प्रॉफ प्रदीप कुमार जोशी द्वारा लिखा गया है । अमेरिका यू एस ए ,कैस्पर व्योमिंग के सेल पब्लिशिंग द्वारा इसे प्रकाशित किया गया है । फ्लोरा में 6 ऐसे प्रजाति है जो वेस्टर्न हिमालय के लिए नई तथा एक प्रजाति ऐसी है जो भारत से पहले बार रिपोर्ट की गई है न्यू टू इंडिया है । गैरसैंण ,गिरगांव ,कालीमती , दिवालीखाल, भराड़ी सैन की इन प्रजातियों की लक्षण ,फोटोग्राफ तथा आंतरिक लक्षणों को इसमें कलर एवं गिलाज्ड पेपर के साथ प्रस्तुत किया गया है ।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी को शॉल उड़ाकर ,पुष्प गुच्छ भेट कर तथा ओम पर्वत का चित्र भेट किया गया । इस अवसर पर विधायक सरिता आर्य , डॉ भुवन आर्य ,प्रताप बिष्ट , दर्जा राज्य मंत्री डॉ अनिल कपूर , डॉ शंकर कोरंगा ,डॉ ललित ,डॉ जितेंद्र ,डॉ मयंक आदि उपस्थित रहे ।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

फेक नैरेटिव और भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहें: सीएम धामी
कुमाऊँ में मीडिया सशक्तिकरण की ऐतिहासिक पहल — हल्द्वानी में 6.75 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक मीडिया सेन्टर का शिलान्यास, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा ऐलान
21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ समापन, समर्थ जैन रहे टूर्नामेंट के ओवरऑल चैंपियन
मुख्यमंत्री धामी ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में सुनीं आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं