बिना बताए अकाउंट से पैसे निकाल रहे ये ऐप, अभी करें डिलिट
nainilive.com– एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए एक खतरनाक ऐप को लेकर चेतावनी है. प्ले स्टोर पर एक ऐसी ऐप को स्पॉट किया गया है, जो यूज़र्स के अकाउंट को खाली कर सकती है. दरअसल सिक्यॉर-डी टीम की ओर से की गई नई रिसर्च में ai.type नाम की ऐसी ऐप पाई गई है, जो बिना यूज़र के परमिशन के बिना प्रीमियम डिजिटल सर्विसेज खरीद सकता है. इसकी वजह से यूजर को पता भी ना चले कि उसने कोई प्रीमियम कंटेंट सर्विस खरीदी है और उसके पैसे कट जाते.
मैशेबल इंडिया पर छपी खबर के मुताबिक टीम ने कहा कि यह ऐप बैकग्राउंड में काम करता था. इसमें यूज़र को बिना पता चले फेक ऐड व्यूज लिया जाता था, साथ ही ऐप डिजिटल खरीदारी भी कर सकता था, जिसके चलते यूज़र के अकाउंट से पेमेंट की जा रही थी. सिक्यॉर-डी टीम ने बताया कि धोकाधड़ी करके इस ऐप ने अब तक करीब 18 मिलियन डॉलर (करीब 127 करोड़ रुपये) का चुना लगाने की कोशिश की थी, जिसे सिक्योरिटी फर्म सिक्यॉर-डी ने बचा लिया. बताया गया कि 110,000 मोबाइल से 14 मिलियन (1 करोड़ 40 लाख) के ट्रांसैक्शन की रिक्वेस्ट आ चुकी है. रिपोर्ट में बताया गया कि इस ऐप से 13 देश प्रभावित हुए हैं.
इस ऐप के खतरनाक बैकग्राउंड ऐक्टिविटी के चलते प्ले स्टोर से इसे जून में ही ब्लॉक करके हटा दिया गया था. लेकिन जिन यूजर्स ने इस ऐप को अपने फोन से अनइंस्टॉल नहीं किया है, वह इसके खतरनाक अटैक का शिकार हो सकते हैं. यूजर्स को सलाह दी गई है कि इस ऐप की वजह से उनके पैसे उड़ाए जा सकते हैं, जिसका उन्हें पता भी नहीं चलेगा.
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ समापन, समर्थ जैन रहे टूर्नामेंट के ओवरऑल चैंपियन
मुख्यमंत्री धामी ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में सुनीं आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं
मुख्यमंत्री धामी ने विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर किया शोक व्यक्त
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun