महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर खींचतान जारी, राउत ने कहा- हम रोड़ा नहीं अटका रहे
मुंबई (nainilive.com)- महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर खींचतान जारी है. कभी भाजपा-शिवसेना और कभी शिवसेना-एनसीपी एक-दूसरे के करीब आते दिखते हैं तो कभी दूर. सूत्रों के मुताबिक भाजपा ने कहा है उसने शिवसेना से बातचीत के सभी दरवाजे खुले रखे हुए हैं लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई समझौता नहीं होगा. हालांकि मंत्रियों के विभागों के वितरण पर वार्ता हो सकती है.
भाजपा का कहना है कि वह सारी स्थिति को देख रही है और सही वक्त का इंतजार कर रही है. इसी बीच शिवसेना नेता ने महाराष्ट्र के राज्यपाल से मुलाकात की. बैठक के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि यह आम मुलाकात थी और हम चाहते हैं कि जल्द से जल्द सरकार का गठन हो.
हालांकि संजय राउत महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के सवाल को टाल गए. संजय राउत ने कहा, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी काफी अनुभवी व्यक्ति हैं और वह पूरी तरह से स्वतंत्र हैं. हमने उनसे बातचीत में कई विषयों पर चर्चा की. हमने उनसे यह भी बताया कि जिसके पास भी संख्या हो वह सरकार बनाए, हम किसी भी प्रकार से रोड़ा नहीं हैं. राउत ने यह भी कहा कि वह चाहते हैं कि महाराष्ट्र में सरकार बने. उधर, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आधिकारिक निवास पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार पहुंचे हैं. दोनों के बीच महाराष्ट्र के मौजूदा घटनाक्रम को लेकर बातचीत हो सकती है.
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ समापन, समर्थ जैन रहे टूर्नामेंट के ओवरऑल चैंपियन
मुख्यमंत्री धामी ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में सुनीं आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं
मुख्यमंत्री धामी ने विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर किया शोक व्यक्त
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun