मेरा युवा भारत नैनीताल द्वारा 5 दिवसीय अंतर राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Share this! (ख़बर साझा करें)

Nainital ( nainilive.com)- आज दिनांक 09/02/ 2025 मेरा युवा भारत नैनीताल, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 5 दिवसीय अंतर राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन यूजीसी मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र, नैनीताल  में दिनांक 9 से 13 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है . इस कार्यक्रम में अतिथि राज्य – बिहार के मुजफ्फरपुर , समस्तीपुर, पटना, वैशाली एवं बेगूसराय से 7-7 युवा एवं दो ग्रुप लीडर, मुजफ्फरपुर से चंदन एवं वैशाली से श्वेता, कूल 37 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं ।

दिनांक 09/02/2026 को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ सरस्वती खेतवाल, अध्यक्ष नगर पालिका नैनीताल जी एवं कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के कुलपति प्रो दीवान सिंह बिष्ट जी द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । कार्यक्रम में राजकीय पॉलीटेक्निक, नैनीताल की छात्राओं ने कुमाऊं संस्कृति की प्रस्तुति देते हुए नृत्य प्रस्तुत किया।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्तर भारतीय ज्ञान परीक्षा के लिए डीएसबी की छात्रा स्नेहा मुरारी का चयन

माननीय अध्यक्ष  महोदया द्वारा युवाओं को संबोधन करते हुए कहा कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा युवा आदान प्रदान कार्यक्रम का बहुत महत्व है देश के युवाओं को मुख्य धारा से जोड़ने में। इन्हीं कार्यक्रमों से युवाओं को भारत देश की अनेकता में एकता का संदेश मिलेगा तथा वे भारत के विभिन्न क्षेत्रों के संस्कृति से रूबरू हो पाएंगे। साथ ही उन्होंने मेरा युवा भारत नैनीताल द्वारा समय समय पर कराए जाने वाले कार्यक्रमो की सराहना की और सभी युवाओं का नैनीताल में स्वागत किया। और साथ ही उन्होंने 12 फरवरी को नैनीताल झील में निःशुल्क नौकायन सुविधा की घोषणा की।

यह भी पढ़ें 👉  पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार के विद्यार्थियों को दिखाई गई प्रेरणादायी फिल्म ‘गोदान’

वही कुलपति महोदय ने अपने संबोधन में उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विश्व के प्राचीनतम विश्वविद्यालयों नालंदा और तक्षशिला का उल्लेख करते हुए बताया कि प्राचीन काल में भारत सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक रूप से अत्यंत समृद्ध था और हमें अपने गौरवशाली इतिहास को सदैव स्मरण रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे युवा देश है और इस युवा शक्ति का सही उपयोग कर हम “विकसित भारत” के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। अंत में उन्होंने प्रतिभागियों को डी.एस.बी. परिसर स्थित संग्रहालय का भ्रमण करने की सलाह दी।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital की युवती ने शादी में चुराए साढ़े 7 लाख के गहने, पुलिस ने दबोची चोर महिला

कार्यक्रम के आयोजक मेरा युवा भारत नैनीताल उप निदेशक अधिकारी श्रीमती डॉल्वी तेवतिया ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभाओं का स्वागत करते हुए 5 दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा अतिथियों के सामने प्रस्तुत की और सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। और कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में श्री पुष्कर दानू कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में महिला शक्ति स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता आर्य एवं श्रीमती रेणु कोहली जी द्वारा उत्तराखंड के सांस्कृतिक दारोहर एवं ऐपन के बारे में विस्तार से बताया गया। और साथ ही गेरू एवं बिसवार से लक्ष्मी चौकी बना कर भी दिखाई। कार्यक्रम में आरती, अजय आदि का विशेष सहयोग रहा।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page