पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार के विद्यार्थियों को दिखाई गई प्रेरणादायी फिल्म ‘गोदान’
हल्द्वानी ( nainilive.com)- वॉकवे मॉल स्थित सिनेमा हॉल में पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार के विद्यार्थियों को लगातार दुसरे दिन प्रेरणादायी फिल्म ‘गोदान’ दिखाई गई। इस फिल्म के माध्यम से विद्यार्थियों को हिंदू सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति एवं गो-संस्कृति के महत्व से परिचित कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक श्याम अग्रवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं एवं नैतिक मूल्यों से जुड़ने का संदेश दिया गया।
फिल्म के उपरांत विद्यालय की प्रबंध समिति के व्यवस्थापक श्याम अग्रवाल ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने बताया कि गाय भारतीय जीवनशैली, परंपरा और सांस्कृतिक चेतना का अभिन्न अंग है। विद्यार्थियों को अपने संस्कारों को समझने और उन्हें व्यवहार में उतारने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि गाय से प्राप्त दूध, दही और घी स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभकारी होते हैं तथा बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक हैं। साथ ही गोबर एवं गोमूत्र जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण में उपयोगी हैं, जिससे प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में सहायता मिलती है। उन्होंने गो-संरक्षण को सामाजिक दायित्व बताते हुए इसके प्रति जागरूकता पर बल दिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने फिल्म से प्रेरणा लेते हुए भारतीय संस्कृति, सनातन मूल्यों एवं गो-संरक्षण के महत्व को समझने का संकल्प लिया। इस अवसर पर शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने फिल्म ‘गोदान’ को प्रेरणादायी बताते हुए उसकी सराहना की।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

राज्यपाल ने टी-ऑफ कर किया 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ
कुमाऊं विश्वविद्यालय एलुमनी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ शेर सिंह सामंत ने किया डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग का भ्रमण
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल ने किया मरीज़ों को फल वितरण
नैनीताल बार एसोसिएशन आयोजित करेगा प्रथम जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट