पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ दीर्घकालिक योजनाओं पर विशेष फोकस- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)
नैनीताल ( nainilive.com )-राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को लोक भवन नैनीताल में कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक श्री विनीत तोमर ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल को केएमवीएन की विभिन्न गतिविधियों, पर्यटन परियोजनाओं, अवस्थापना सुविधाओं एवं मानव संसाधन से संबंधित विषयों की जानकारी दी।
श्री तोमर ने बताया कि कुमाऊं क्षेत्र में माननीय प्रधानमंत्री के भ्रमण के बाद पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है। साथ ही, क्षेत्र में नए पर्यटन स्थलों के विकास के लिए कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने चंपावत और बागेश्वर में साहसिक पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा पर्यटकों की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाने की जानकारी भी दी।
बैठक के दौरान राज्यपाल ने केएमवीएन द्वारा पर्यटन विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ दीर्घकालिक योजनाओं पर विशेष फोकस किया जाना चाहिए, ताकि क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों का सतत विकास हो और स्थानीय लोगों को भी इसका अधिक लाभ मिल सके।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने किया डीएसबी कैम्पस नैनीताल के हिमालय संग्रहालय का निरीक्षण
सांसद अजय भट्ट ने हल्द्वानी रोडवेज से दिल्ली बस यात्रा कर दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश
राज्यपाल ने टी-ऑफ कर किया 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ
कुमाऊं विश्वविद्यालय एलुमनी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ शेर सिंह सामंत ने किया डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग का भ्रमण