गौवंश के प्रति अपराध पर प्रभावी रोक लगाने एवं निराश्रित गौवंश की समस्या के निदान हेतु पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक हुई सम्पन्न
हल्द्वानी (nainilive.com )- अध्यक्ष उत्तराखण्ड गौ सेवा आयोग राजेन्द्र अन्थवाल की अध्यक्षता में गुरूवार को सर्किट हाउस काठगोदाम में गौवंश के प्रति अपराध पर प्रभावी रोक लगाने एवं निराश्रित गौवंश की समस्या के निदान हेतु पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। आयोग के अध्यक्ष श्री अन्थवाल ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार द्वारा निराश्रित पशुओं के संरक्षण को बढ़ावा देने और किसानों की आर्थिक सहायता के लिए ग्राम्य गौ सेवक योजना के तहत 05 निराश्रित पशु के लिए 80 रूपये प्रति दिन की दर से भुगतान किया जाता है। इस योजना से लाभ उन आवारा पशुओं के लिए होगा, जिन्हें लोग सड़क पर छोड़ देते हैं।
बैठक में आयोग के अध्यक्ष ने जनपद के आठों विकास खण्डों में गौशालाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली।उन्होंने कहा कि सरकार गौशालाओं के प्रति संवेदनशीलता से कार्य कर रही है। गौसेवा आस्था से जुड़ा है। उन्होंने कहा जनपद के जिन विकास खण्डों में भूमि का आवंटन हो गया है उन स्थानों पर शीघ्र कार्य किया जाए। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि गौलापार, चोरगलिया, कैंचीधाम एवं मालधनचौड़ क्षेत्र में भूमि का चिन्हिकरण प्राथमिकता से किया जा रहा है। अध्यक्ष श्री अन्थवाल ने बताया कि शासन स्तर पर कोई भी समस्या है उन्हें भी अवगत कराएं ताकि प्राथमिकता के साथ समाधान किया जा सके।

उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा गोवंश को अगर प्रताड़ित किया जाता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस महकमे के अधिकारियों को गोवंश की शिकायतों को गम्भीरता से लेकर सम्बन्धित के खिलाफ कठोर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश देते हुये कहा कि हमारी आने वाली पीढ़ी को गाय के महत्व के बारे में जानकारी होना आवश्यक है गाय हमारी धरोहर है इसलिए स्कूल में बच्चों को बताया जाए।
उन्होेंने बताया कि जनपद के जो क्षेत्र पशु क्रूरता के लिए संवदेनशील है उन क्षेत्रोें की विशेष निगरानी की जाए। उन्होंने अपील की कि गौवंश के प्रति अपराध की अगर कोई सूचना आपके पास आती है, तो सबसे पहले पुलिस को सूचना दें, क्योंकि कभी-कभी इस तरह के मामलों में अफवाह भी फैेलाई जाती है।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि ग्राम्य गौ सेवक योजना के तहत जनपद के पर्वतीय क्षेत्रों के 54 लोंगो का चयन किया गया है जिसमें 24 लोगों को इसका लाभ भी मिल रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में ग्राम्य गौ सेवक योजना में प्रदेश में जनपद नैनीताल प्रथम स्थान पर है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे, अपर जिलाधिकारी सौरभ असवाल, नगर आयुक्त पारितोष वर्मा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 डीसी जोशी,सीओ अमित कुमार, डा0 आर के रंजन,डा0 सर्वणा, डा एके रावत,डा0 एस हृयांकी के अलावा नगर पालिका, नगर पंचायत के सभी ईओं के साथ ही गौशालाओं के संचालक उपस्थित थे।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने किया डीएसबी कैम्पस नैनीताल के हिमालय संग्रहालय का निरीक्षण
सांसद अजय भट्ट ने हल्द्वानी रोडवेज से दिल्ली बस यात्रा कर दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश
राज्यपाल ने टी-ऑफ कर किया 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ
कुमाऊं विश्वविद्यालय एलुमनी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ शेर सिंह सामंत ने किया डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग का भ्रमण