सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय को अस्थायी रूप से तत्काल कोरोना स्पेशलिस्ट चिकित्सालय के रूप मे करें विकसित- जिलाधिकारी सविन बंसल
हल्द्वानी (nainilive.com) – जिलाधिकारी सविन बंसल ने कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत डा0 सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय को अस्थायी रूप से तत्काल कोरोना स्पेशलिस्ट चिकित्सालय के रूप मे विकसित किया जाना है। उन्होने सुशीला तिवारी चिकित्सालय को कोरोना वायरस स्पेशलिस्ट चिकित्सालय विकसित किये जाने हेतु आवश्यक उपकरणों, एव चिकित्सकीय स्टाफ व अन्य संसाधनों की व्यवस्थित उपलब्धता तथा प्रबंधन हेतु प्राचार्य डा0 सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय, मुख्य चिकित्साधिकारी व मुख्य चिकित्साधीक्षक बेस की समिति गठित की।
जिलाधिकारी श्री बंसल ने गठित समिति से शीघ्र-अतिशीघ्र सुशीला तिवारी चिकित्सालय को कोरोना स्पेशलिस्ट चिकित्सालय संचालित करने हेतु चिकित्सालय मे कक्षों, वार्डस, आईसीयू केे चिहिन्करण के साथ ही संक्रमित व्यक्त्यिों को भर्ती किये जाने हेतु आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता आदि की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये साथ ही समिति को चिकित्सालय मे वैन्टीलेटर, ओटी तथा अन्य उपकरण तैयार करने के भी निर्देश दिये। उन्होने कोरोना वायरस स्पेशलिस्ट चिकित्सालय स्थापित होने की स्थिति मे चिकित्सालय को चिकित्सकों, चिकित्सकीय स्टाॅफ, सहवर्ती स्टाफ की आवश्यकता पदवार संख्या की सूची भी देने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने कहा कि मात्र प्रसूति विभाग का संचालन सुशीला तिवारी चिकित्सालय मे किया जायेगा, इस हेतु भी सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित किये जांए यदि उपकरण आदि की आवश्यकता हो तो अवगत करायें। उन्होने कहां की बेस चिकित्सालय में बेस चिकित्सालय के अतिरिक्त डा. सुशीला तिवारी चिकित्सालय भी संचालित होगा। इस हेतु गठित समिति सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित करेंगे, इस हेतु कक्षों,संसाधनों आदि की चैकलिस्ट तैयार करें साथ ही बेस चिकित्सालय व सुशीला तिवारी चिकित्सालय संयुक्त रूप से संचालित किये जाने हेतु चिकित्सकीय दृष्टिकोण से आवश्यक संसाधनों का परीक्षण करते हुए मय संचालन प्रक्रिया तथा कार्ययोजना दो दिन मे ( 6 अपै्रल ) तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश गठित समिति को दिये।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ समापन, समर्थ जैन रहे टूर्नामेंट के ओवरऑल चैंपियन
मुख्यमंत्री धामी ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में सुनीं आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं
मुख्यमंत्री धामी ने विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर किया शोक व्यक्त
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun