हरिद्वार में युवती की संदिग्ध मौत के मामले में हुआ खुलासा – पुलिसकर्मी समेेत दो के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या का मुकदमा दर्ज
हरिद्वार ( nainilive.com )- हरिद्वार के एक होटल में देेहरादून की ब्यूटी पार्लर संचालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में नया मोड़ आया है. मृतका के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने एक पुलिसकर्मी व उसके साथ के एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. बताते चलें कि ऋषिकुल क्षेत्र के एक होटल के कमरे में बीते दिनों देहरादून की ब्यूटी पार्लर संचालिका संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली थी. सीओ सिटी कार्यालय में तैनात कांस्टेबल दीपक कुमार ने शनिवार को ही महिला को अपनी पत्नी बताते हुए उसके साथ होटल में एंट्री की थी. घटना की सूचना मिलते ही दून से पहुंचे महिला के परिजनों ने मायापुर चौकी में देर रात तक हंगामा किया। उनका आरोप था कि महिला की जहर देकर हत्या की गई है और पुलिस आरोपियों को बचा रही है। आखिरकार देर रात पुलिस ने मृतका के भाई जयदीप की तहरीर पर पुलिसकर्मी दीपक कुमार व उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। ज्ञात रहे कि रविवार सुबह होटल सिटी पार्क के मैनेजर अनिल वर्मा ने मायापुर चौकी पुलिस को सूचना दी कि एक महिला कमरे का दरवाजा नहीं खोल रही है। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने वीडियोग्राफी कर दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो महिला का शव बेड पर पड़ा था। कमरे के अंदर शराब की बोतल, नॉनवेज, सिगरेट और गुटखे के पैकेट बिखरे थे। पुलिस ने जब होटल के मैनेजर से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि मायापुर पुलिस चौकी के कांस्टेबल ने होटल में कमरा बुक कराया था जबकि सीओ सिटी कार्यालय में तैनात कांस्टेबल दीपक कुमार महिला को लेकर आया था। होटल के रजिस्टर में महिला को दीपक ने अपनी पत्नी ऋचा सिंह उर्फ अन्नू त्यागी दर्शाते हुए एंट्री की थी। सूचना मिलते ही एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी मौके पर पहुंचे। तफ्तीश में मृतका की पहचान देहरादून निवासी के रूप में हुई। यहां वह ब्यूटी पार्लर चलाती थी। वह शुक्रवार को यहां एक शादी की बुकिंग के चलते आई थी। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि कांस्टेबल ही महिला के साथ होटल पहुंचा था। कुछ देर बाद वह चला गया। रात 12 बजे वह फिर से होटल पहुंचा और दरवाजा न खुलने पर लौट गया था। करीब चार साल से दोनों की जान पहचान थी और महिला तलाकशुदा है। महिला का एक बेटा भी है। उन्होंने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भिजवाया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण सामने आ सकेगा। होटल में कमरे की बुकिंग कराते वक्त कांस्टेबल दीपक कुमार ने न तो अपनी आईडी दी थी और न ही महिला की। रजिस्टर में आने की वजह भी घूमना लिखी थी। पते के नाम पर केवल देहरादून लिखा था। मामले में प्रथमदृष्टया दो पुलिसकर्मियों की भूमिका सामने आने पर एसएसपी ने गंभीर संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि इस बारे में एसपी सिटी से रिपोर्ट तलब की गई है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

नैनीताल जिले में विकसित भारत युवा संसद–2026 का सफल आयोजन
कोर एशेंस लाइफ रूट फाउंडेशन ने चलाया सफाई अभियान
पत्रकारिकता के पुरोधा वरिष्ठ पत्रकार श्री अखिलेश चंद्र शुक्ल के अकस्मिक निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर
कुमाऊं विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान के प्रो गीता तिवारी तथा वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष ललित तिवारी को किया देव भूमि उत्कृष्टता सम्मान 2026 से सम्मानित
रोटरी क्लब नैनीताल के तत्वाधान में रोटरी ( पीस) शांति कार रैली का हुआ आयोजन , दिया शांति और भाईचारे का सन्देश