हेम आर्य ने चलाया जन सम्पर्क अभियान।

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- विधानसभा चुनाव का समय जैसे जैसे नजदीक आ रहा है कांग्रेस भी धीरे धीरे अपनी तैयारियों में जुट चुकी है।

वरिष्ठ कांग्रेसी हेम चंद आर्य द्वारा भी पिछले काफी समय से कांग्रेसी और खुद की मजबूती के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत वे गांव गांव जाकर सरकार की नाकामियों को उजागर करने का काम कर रहे है और साथ ही कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिशों में जुटे हुए है।

यह भी पढ़ें 👉  हरीनगर से सेरुवा -सीमाला मोटर मार्ग के निर्माण व डामरीकरण के लिए 8करोड़ 6 लाख स्वीकृति-विधायक कैड़ा

शुक्रवार को हेम आर्य ने बेतालघाट ब्लॉक के गुना, धनियाकोट, सिमलखा, आम बाड़ी, तल्ला बर्दव नैनी चक आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया , इस दौरान उन्होंने बताया कि महंगाई अपनी चरम सीमा पर है, गैस के दाम काफी बढ़ चुके है, बेरोजगारी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है, युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे है, क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा का स्तर गिर चुका है, स्कूलों में टीचरों की कमी के चलते बच्चो का भविष्य अंधकार में डूब रहा है। सड़के गड्डों में तब्दील हो चुकी है जिसके चलते कई बार हादसे हो चुके है। लेकिन केंद्र और राज्य सरकार को कोई फर्क नही पड़ रहा है जनता परेशान हो चुकी है और जनता इसका जबाब भाजपा को 2022 में देने जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बिगड़ सकता है मौसम: बारिश, बर्फबारी, तूफान और कोहरे का अलर्ट
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page