हैदराबाद: आफिस में घुसकर महिला तहसीलदार को जिंदा जलाकर मार डाला
हैदराबाद ( nainilive.com)- तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में ऑफिस में घुसकर एक महिला तहसीलदार को जिंदा जला दिया गया. इस घटना में महिला तहसीलदार की मौत हो गई है. आज एक व्यक्ति तहसीलदार ऑफिस में आया और तहसीलदार विजया रेड्डी पर पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया.
आफिस में चारों तरफ विजया की चीखों की आवाज गूंजने लगी. महिला अधिकारी को बचाने की कोशिश में एक ड्राइवर और एक अन्य शख्स बुरी तरह से झुलस गए. घायलों को हयातनगर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जबकि गंभीर रूप से झुलस जाने के कारण विजया रेड्डी की मौत हो गई. ये घटना जब हुई उस वक्त तहसीलदार कार्यालय में भोजनावकाश था. अब्दुल्लापुर मंडल के गठन के बाद विजया रेड्डी पहली तहसीलदार के रूप में यहां तैनात हुई थीं. उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है. फिलहाल, आरोपी फरार है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ समापन, समर्थ जैन रहे टूर्नामेंट के ओवरऑल चैंपियन
मुख्यमंत्री धामी ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में सुनीं आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं
मुख्यमंत्री धामी ने विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर किया शोक व्यक्त
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun