काठगोदाम में निर्माणाधीन कलसिया पुल में किया जाए 24×7 घंटे कार्य- मंडलायुक्त दीपक रावत
हल्द्वानी (nainilive.com )- आयुक्त कुमांऊ मण्डल श्री दीपक रावत ने सोमवार को काठगोदाम में निर्माणाधीन कलसिया पुल में कार्यदायी संस्था एनएच द्वारा की जा रही कार्यो की जानकारी ली। उन्होंने लोनिवि के एई एमबी थापा को निर्देश दिये कि मंगलवार को अपराह्न 3 बजे तक पुल हरहाल में चालू कर दिया जाए साथ ही पुल मे 24×7 घंटे कार्य किया जाए।

इसके लिए उन्होनेे मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिह को निर्देश दिये कि सोमवार की रात्रि 12 बजे कलसिया पुल का स्वयं निरीक्षण कर रिपोर्ट दें। उन्होने एई को निर्देशित किया कि कार्य समय से पूर्ण हो सके इसके लिए पर्याप्त संख्या में मजदूर लगाये जांए। निरीक्षण दौरान सिटी मजिस्टेट ऋचा सिह, एई लोनिवि एमबी थापा,पूर्व बीडीसी सदस्य महेश भण्डारी उपस्थित थे।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

समाधान योजना के व्यापारियों पर पेनल्टी कार्रवाई रोकने की मांग रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन ने राज्य कर विभाग के संयुक्त आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
आध्यात्मिकता से ही बनेगा भारत विश्वगुरु – ध्रुव रौतेला
मिशन वात्सल्य योजनान्तर्गत संचालित स्वैच्छिक संस्था धरोहर खुला बाल आश्रय गृह का निरीक्षण
सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के तहत जी0 बी0 पन्त राजकीय इंटर कॉलेज भवाली छात्र छात्रों व पी0एल0वी0 अधिकार मित्रो एस0डी0आर0एफ0 के सहयोग से एक दिवसीय प्रशिक्षण व विधिक साक्षरता एवं जगरूकता शिविर का आयोजन
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के अंतर्गत गणना प्रपत्र वितरण कार्य का उच्चाधिकारियों द्वारा किया निरीक्षण