आध्यात्मिकता से ही बनेगा भारत विश्वगुरु – ध्रुव रौतेला

Share this! (ख़बर साझा करें)
  • ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान ने किया मीडिया संगोष्ठी का आयोजन
  • आध्यात्मिक जागृति से विश्व परिवर्तन विषय पर हुआ कार्यक्रम

हल्द्वानी ( nainilive.com)- आध्यात्मिक सशक्तिकरण से ही कुछ समय में भारत विश्व गुरु अवश्य बनेगा। उक्त विचार उत्तराखंड सरकार के मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला ने व्यक्त किए। ये बात उन्होंने ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के हल्द्वानी, हरिपुर सूखा स्थित सेवाकेंद्र में आयोजित मीडिया संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि आज भारत के योग का सारे विश्व में बोलबाला है। समाज में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान का बहुत बड़ा योगदान है। देश की राष्ट्रपति स्वयं संस्थान की शिक्षाओं का अनुसरण करती हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय पत्रकारिता का स्वरूप पूर्ण रूप से बदल चुका है। आजादी के दौर से ही देश की उन्नति में मीडिया का प्रमुख स्थान रहा है। मीडिया में विश्वसनीयता जरूरी है। वर्तमान समय मीडिया में आध्यात्मिकता जरूरत है।

संस्थान के मीडिया प्रभाग के राष्ट्रीय संयोजक राजयोगी सुशांत भाई ने संस्थान के द्वारा की जा रही सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रभाग का मूल उद्देश्य समाधान परक पत्रकारिता है। केयर, शेयर और इंस्पायर मीडिया का मूलमंत्र है। उन्होंने पत्रकारिता में मूल्यों पर विशेष बल दिया।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल ने होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन तथा बोट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ की बैठक

संस्थान के मीडिया प्रभाग, दिल्ली की क्षेत्रीय संयोजिका राजयोगिनी बीके सुनीता ने अध्यक्षीय संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि जैसे जीवन में लोग कृत्रिम खुशबू का प्रयोग करते हैं। अगर हम राजयोग के माध्यम से ईश्वरीय खुशबू अनुभव करें तो जीवन सार्थक हो जाएगा। साथ ही उन्होंने राजयोग के अभ्यास से गहन शांति का अनुभव भी कराया। हल्द्वानी सेवाकेंद्र प्रभारी राजयोगिनी बीके नीलम दीदी ने स्वागत वक्तव्य के द्वारा हृदय के उद्गार व्यक्त किए।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर बस स्टैंड पर मिला 4 वर्षीय मासूम, रामनगर चीता पुलिस ने परिजनों से मिलाया

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र सिंह एवं दिल्ली से आए मीडिया मैप के प्रबंध संपादक चंदर कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बीके कमलेश ने सभी का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने 14वीं वाहिनी आईटीबीपी के मुनस्यारी स्थित टुकड़ी के अधिकारियों एवं जवानों के साथ किया संवाद

दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। तिलक, पुष्पगुच्छ एवं पटके के द्वारा मेहमानों को सम्मानित हुआ। बीके कनिष्का ने कार्यक्रम में बहुत सुंदर नृत्य के द्वारा सभी का स्वागत किया। दिल्ली से आए राजयोगी बीके गणेश ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। कार्यक्रम में मीडिया कर्मियों सहित काफी संख्या में लोग शामिल हुए।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page