काशीपुर बस स्टैंड पर मिला 4 वर्षीय मासूम, रामनगर चीता पुलिस ने परिजनों से मिलाया

Share this! (ख़बर साझा करें)

रामनगर ( nainilive.com )- दिनांक 05-06-2026 को रामनगर चीता मोबाइल ड्यूटी के दौरान काशीपुर बस स्टैंड रामनगर में 4 वर्षीय बालक इस्माइल पुत्र पप्पू निवासी रामनगर लावारिस एवं परेशान अवस्था में मिला। बालक अपनी कम उम्र के कारण अपना पता स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहा था।

कोतवाली रामनगर के चीता मोबाइल में नियुक्त कानि0 संजय कुमार ,कानि0 अमित द्वारा तत्परता दिखाते हुए बच्चे से जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया गया तथा आसपास खोजबीन कर उसके परिजनों का पता लगाया गया। अथक प्रयासों के बाद बालक को उसकी माता रूबिना एवं पिता पप्पू के सुपुर्द सुरक्षित सकुशल किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर जिले की जिलाधिकारी अपूर्वा पांडेय ने मंडलायुक्त दीपक रावत से की शिष्टाचार भेंट

अपने बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली तथा रामनगर पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। इस सराहनीय कार्य के लिए कानि. अमित गहलोत एवं कानि. संजय सिंह की स्थानीय जनता एवं परिजनों द्वारा प्रशंसा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  नाबार्ड द्वारा ग्राउंड लेवल क्रेडिट (GLC) संवर्धन एवं प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र ऋण पर कार्यशाला आयोजित
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page