रामपुर रोड स्थित अमेज़न के गोदाम में लगी आग , दो व्यक्तियों की दुःखद मृत्यु

Share this! (ख़बर साझा करें)

Haldwani ( nainilive.com )- दिनांक 05 जून, 2026 की रात्रि लगभग 23:50 बजे डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि हल्द्वानी क्षेत्र के रामपुर रोड पर शीतल होटल के सामने स्थित अमेज़ॉन के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई है। सूचना प्राप्त होते ही थाना हल्द्वानी पुलिस बल और हल्द्वानी अग्निशमन(फायर सर्विस) की टीमें बिना किसी देरी के तत्काल मौके पर पहुंचीं। घटना की गंभीरता को देखते हुए श्री मनोज कत्याल एसपी हल्द्वानी एवं श्री विजय मेहता प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी भी तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य की कमान संभाली।

गोदाम में आग काफी भीषण थी। पुलिस और फायर सर्विस की टीमों ने अत्यंत सूझबूझ और संयुक्त प्रयासों से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया और उसे बुझाया। आग बुझाने के पश्चात जब गोदाम के भीतर गहन सर्च अभियान चलाया गया, तो वहां कार्यरत दो व्यक्तियों की गंभीर रूप से झुलसने तथा अत्यधिक धुएं के कारण दम घुटने से दुःखद मृत्यु होने का मामला प्रकाश में आया। मृतकों का विवरण निम्नवत है:

  1. नरेन्द्र प्रसाद (उम्र लगभग 35 वर्ष), पुत्र श्री सदी राम, निवासी- बागजाला, गोलापार।
  2. अमित आर्य (उम्र लगभग 25 वर्ष), पुत्र श्री प्रताप राम, निवासी- पंचायत घर के पास, रामपुर रोड, हल्द्वानी।
यह भी पढ़ें 👉  विक्रेता से कई बार अनुरोध करने के बावजूद भी क्रेता के नाम पर नहीं हुई रजिस्ट्री, कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत की जन सुनवाई में हुआ निस्तारण

पुलिस द्वारा दोनों मृतकों के शवों को वैधानिक कार्रवाई हेतु तत्काल अस्पताल भिजवा दिया गया है। घटना के संबंध में अन्य आवश्यक कानूनी कार्यवाही तथा आग लगने के सटीक कारणों की गहनता से जांच की जा रही है। वर्तमान में मौके पर स्थिति पूरी तरह सामान्य है।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page