घर की चौखट से उद्यमिता तक: 5 महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई मिसाल

Share this! (ख़बर साझा करें)

भीमताल ( nainilive.com )- भीमताल विकासखंड के भीमेश्वर ग्राम संगठन की पाँच महिलाएं, जो कभी केवल घरेलू जिम्मेदारियों तक सीमित थीं, आज अपनी मेहनत और हौसले से आत्मनिर्भरता की मिसाल बन चुकी हैं। सीमित आय और संसाधनों के कारण उनके लिए खुद का व्यवसाय शुरू करना एक कठिन सपना था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत प्राप्त ₹7,00,000 (सात लाख रुपये) के ऋण ने उनके जीवन में एक नई दिशा दी। इस आर्थिक सहयोग से इन 5 महिलाओं ने भीमताल विकास भवन परिसर में “मिलेट बेकरी ग्रोथ सेंटर” की स्थापना की—जो आज उनकी पहचान बन चुका है।

यह बेकरी सेंटर न केवल इन महिलाओं के लिए आय का सशक्त स्रोत बना है, बल्कि समाज में रोजगार सृजन का भी माध्यम बना है। यहां से 3 अन्य लोगों को भी रोजगार मिला है। वर्तमान में यह समूह प्रति माह लगभग ₹60,000 तक की आय अर्जित कर रहा है, जो उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के साथ-साथ आत्मविश्वास भी बढ़ा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  विक्रेता से कई बार अनुरोध करने के बावजूद भी क्रेता के नाम पर नहीं हुई रजिस्ट्री, कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत की जन सुनवाई में हुआ निस्तारण

इन महिलाओं की यह प्रेरणादायक सफलता कहानी आत्मनिर्भर भारत अभियान, महिला सशक्तिकरण और मिलेट्स को बढ़ावा देने की दिशा में एक सशक्त उदाहरण है। यह दर्शाती है कि यदि सरकारी योजनाओं का सही तरीके से लाभ उठाया जाए, तो कोई भी सपना हकीकत में बदला जा सकता है। यह कहानी सिर्फ 5 महिलाओं की नहीं, बल्कि हर उस महिला की है जो अपने सपनों को उड़ान देना चाहती है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में झीलों के सौंदर्यीकरण व आधुनिक पार्किंग व्यवस्था को मिलेगी रफ्तार — सचिव स्तर से स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों के निर्देश
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page