विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्यपाल ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का किया आह्वान
नैनीताल ( nainilive.com )- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेने की अपील की है।
राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड की पर्वत श्रृंखलाएँ, वन, नदियाँ और जैव विविधता हमारी अमूल्य धरोहर हैं, जिनका संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण, प्लास्टिक के उपयोग में कमी, जल स्रोतों की स्वच्छता तथा पर्यावरण के प्रति जागरूकता आवश्यक है।
उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी का अभियान बनाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित भविष्य सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

राष्ट्रीय शिक्षा नीति ही भारत का भविष्य निर्धारित करेगी : डॉ. सूर्य प्रकाश
ऑल इंडिया ट्रेड्स कप हॉकी की 100 वीं प्रतियोगिता का नैनीताल में भव्य आगाज
खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता सम्बन्धी मानकों व प्रावधानों पर कार्यशाला का आयोजन
जिलाधिकारी के आदेश पर जिले के सभी होटल, मॉल, लॉज, होमस्टे का होगा अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन ऑडिट