खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता सम्बन्धी मानकों व प्रावधानों पर कार्यशाला का आयोजन

Share this! (ख़बर साझा करें)

हल्द्वानी ( nainilive.com )- जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में खाद्य सुरक्षा विभाग नैनीताल की ओर से विभिन्न होटल व रेस्टोरेन्ट में खाद्य व्यवसाय से सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ताओं, हितधारकों यथा होटल, रेस्टोरेन्ट स्वामियों, प्रबन्धक निदेशक, महाप्रबन्धक , प्रबन्धक, चीफ शेफ, शेफ, सहयोगी स्टाफ आदि हेतु खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 नियम व विनियम 2011 तथा तत्सम्बधी प्रावधानों की जानकारी प्रदान करने हेतु होटल/रेस्टोरेन्ट / एसोसिएशन के सहयोग से एक जागरूकता कार्यक्रम व कार्यशाला का आयोजन जिले के विभिन्न स्थानों- होटल अमरद्वीप, होटल शीतल, होटल सेवन स्टोन एण्ड रेस्टोरेंट,आदि आनन्द उढुप्पीवाला, रेस्टोरेंट, होटल क्लेि एण्ड रेस्टोरेंट रामपुर रोड, हल्द्वानी में किया गया। कार्यशाला में खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता सम्बन्धी मानकों व प्रावधानों आदि के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी / जागरूकता प्रदान की गई।

जागरूकता कार्यक्रम में डा० राजेन्द्र सिंह कठायत, उपायुक्त (खाद्य संरक्षा) कुमांऊ मण्डल द्वारा अपने सम्बोधन में खाद्य सुरक्षा का उद्देश्य “सुरक्षित आहार-स्वास्थ्य का आधार”, गुणवत्तायुक्त एवं पोष्टिक खाद्य पदार्थ की उपलब्धता, खाद्य सुरक्षा मानकों का विनियम एवं निगरानी में एफ०एस०एस०ए०आई० की भूमिका खाद्य कारोबारकर्ताओं की जिम्मेदारियां तथा जनस्वास्थ्य का संरक्षण, एफ०एस०एस०ए०आई० लाईसेंस की अनिवार्यता, एक्सपायरी फूड आईटम, खाद्य पदार्थों के पैकेटों में लेबलिंग आदि विषयों पर विस्तृत रूप से उपस्थित होटल/रेस्टोरेंट व्यवसायों को जानकारी प्रदान की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी के आदेश पर जिले के सभी होटल, मॉल, लॉज, होमस्टे का होगा अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन ऑडिट

अजब सिंह रावत, सहायक आयुक्त/अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा, नैनीताल द्वारा कार्यशाला में खाद्य कारोबार करने हेतु गुड मेन्यूप्क्चरिंग प्रैक्टिसेस, गुड हाईजिंग प्रैक्टिसेस, खाद्य सुरक्षा के प्रावधानों में हाईजिंन व सेनिटेशन से सम्बन्धित अनुसूची 04 के विनियमों का महत्व तथा अनुपालन, सुरक्षित पेयजल की गुणवत्ता, पैस्ट कंट्रोल उपायों, खाद्य पदार्थों के उचित खाद्य भंडारण, स्वछ रसोईघर, खाद्य लेबलिंग, ईट राईट इंडिया कार्यक्रम के तहत RUCO (Reused cooking Oil), Food Fortification खाद्य सुरक्षा से सम्बन्धित अन्य विषयों के बारे में जागरूकता प्रदान की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  विक्रेता से कई बार अनुरोध करने के बावजूद भी क्रेता के नाम पर नहीं हुई रजिस्ट्री, कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत की जन सुनवाई में हुआ निस्तारण

जागरूकता कार्यशाला में उपायुक्त (खाद्य संरक्षा) कुमांऊ मण्डल द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी होटल एवं रेस्टोरेंट व्यवसायियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अन्तर्गत बताये गये प्रावधानों का अक्षरशः अनुपालन करने के निर्देश दिये गये।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में झीलों के सौंदर्यीकरण व आधुनिक पार्किंग व्यवस्था को मिलेगी रफ्तार — सचिव स्तर से स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों के निर्देश

कार्यक्रम / कार्यशाला में खाद्य सरंक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखण्ड के उपायुक्त (खाद्य संरक्षा) कुमांऊ मण्डल डा० राजेन्द्र सिंह कठायत, सहायक आयुक्त/अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा, अजब सिंह रावत, होटल अमरद्वीप के महाप्रबन्धक केदार सिंह मेहरा, होटल शीतल, होटल सेवन स्टोन एण्ड रेस्टोरेंट, आदि आनन्द उढुप्पीवाला रेस्टोरेंट, होटल क्लेि एण्ड रेस्टोरेंट रामपुर रोड, हल्द्वानी जनपद-नैनीताल के लगभग 60 से अधिक प्रतिनिधियों तथा होटल व रेस्टोरेन्ट्स व्यवसाय से जुड़े अन्य खाद्य कारोबारकर्ताओं / प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page