विक्रेता से कई बार अनुरोध करने के बावजूद भी क्रेता के नाम पर नहीं हुई रजिस्ट्री, कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत की जन सुनवाई में हुआ निस्तारण
हल्द्वानी ( nainilive.com)- श्रीमती गीता बैरागी पत्नी श्री किशन बैरागी, निवासी ऋषिकेश द्वारा सुनहरा कालौनी, किच्छा में वर्ष 2012 में श्री सकुन राय से एक 60 गज का भूखण्ड रू0 95,000/-में क्रय किया। परन्तु विक्रेता से कई बार अनुरोध करने के बावजूद भी क्रेता के नाम पर रजिस्ट्री नहीं की गई। श्री सकुन राय द्वारा बताया गया कि प्रश्नगत भूखण्ड श्री सुनील ढाली के नाम है। श्री सुनील ढाली द्वारा रजिस्ट्री पर होने वाले व्यय को बचाने के उद्देश्य,श्रीमती बैरागी से दान रजिस्ट्री किए जाने हेतु कहा गया। इस संबंध में श्रीमती गीता बैरागी मांह अप्रैल 2026 में आयुक्त कुमाऊं मंडल/सचिव मुख्यमंत्री के समक्ष शिकायत लेकर उपस्थित हुई।
कुमाऊँ आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत द्वारा शिकायती पत्र तहसीलदार, किच्छा को प्रेषित करते हुए दोनों पक्षों को व्यक्तिगत सुनवाई का अवसर प्रदान करने उपरांत नियमानुसार प्रकरण का निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए गए।
कुमाऊँ आयुक्त/सचिव द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में तहसीलदार, किच्छा द्वारा दोनों पक्षों की सुनवाई उपरांत विक्रेता श्री सुनील ढाली द्वारा क्रेता श्रीमती गीता बैरागी के नाम पर भूमि की रजिस्ट्री कर दी गई है।
उक्त के उपरांत सोमवार 1 जून 2026 को श्रीमती बैरागी द्वारा कुमाऊं आयुक्त/सचिव, मा० मुख्यमंत्री जी के समक्ष स्वंय उपस्थित होकर उन्हें धन्यवाद दिया।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

कैरम टूर्नामेंट में प्री-क्वार्टर और क्वार्टर फाइनल की जंग तेज, बार अध्यक्ष बने रेफरी
विजयपुर मार्ग के लिए 3.87 करोड़ की धनराशि विभाग समिति से अनुमोदित, जल्दी जी.ओ. होगा जारी , सुखी नदी पर बनेगा कॉजवे
मंत्री कैड़ा ने ओखलकांडा ब्लॉक के गांवो का दौरा कर सुनी ग्रामीणों की समस्या
राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण के सदस्य डा० अफरोज अहमद 02 जून को नैनीताल में