राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण के सदस्य डा० अफरोज अहमद 02 जून को नैनीताल में

NainiLive_logo_419x236
Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com)- मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय द्वारा अवगत कराया गया है कि राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण प्रधान न्यायाधीश (NGT)- प्रधान पीठ, नई दिल्ली के सदस्य / न्यायाधीश (पदः माननीय उच्च न्यायालय के न्यायाधीश और भारत सरकार के सचिव) माननीय डा० अफरोज अहमद के द्वारा दिनांक 02 जून, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे जनपद नैनीताल के सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक निर्धारित की गई है। बैठक में जनपद अंतर्गत जिला पर्यावरण योजना के निर्माण और जिले के अन्य पर्यावरणीय मुद्दों के संबंध में एनजीटी के निर्णयों/आदेशों के अनुपालन पर समीक्षा की जायेगी जिस हेतु वन विभाग तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोडल विभाग नामित किया गया है।
मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिनांक 02 जून, 2026 को नैनीताल क्लब में आयोजित उक्त बैठक में अद्यतन सूचनाओं सहित यथासमय प्रतिभाग करने के निर्देश दिए हैं।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page