कैरम टूर्नामेंट में प्री-क्वार्टर और क्वार्टर फाइनल की जंग तेज, बार अध्यक्ष बने रेफरी
नैनीताल ( nainilive.com) – डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन नैनीताल द्वारा स्व. प्रताप सिंह मौनी अधिवक्ता की स्मृति में आयोजित कैरम प्रतियोगिता के छठे दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए . बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण बिष्ट ने स्वयं मैच रेफरी की भूमिका निभाते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया.
स्पोर्ट्स सेक्रेटरी डी.एस. दानू ने बताया कि सिंगल्स वर्ग में मनीष कांडपाल हंसराज सिजवाली और चंद्रप्रकाश ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है. वहीं डबल्स वर्ग में राकेश सुयाल-संजय सुयाल व डी.एस. दानू-हंसराज सिजवाली की जोड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई .
टूर्नामेंट के अंतिम चरण की ओर बढ़ने के साथ खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा और रोमांच बढ़ता जा रहा है प्रतियोगिता को देखने के लिए बार हॉल में अधिवक्ताओं और दर्शकों की अच्छी खासी भीड़ जुटी रही इस दौरान एसोसिएशन के सचिव संजय सुयाल उपाध्यक्ष कमल चिलवाल उपसचिव नीरज गोस्वामी सहित कार्यकारिणी सदस्य व वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखंड बना खेल आयोजनों का केंद्र : रेखा आर्या
मिट्टी माथे से लगाकर बोली खेल मंत्री- “तीर्थ से कम नहीं खेल विश्वविद्यालय”
विजयपुर मार्ग के लिए 3.87 करोड़ की धनराशि विभाग समिति से अनुमोदित, जल्दी जी.ओ. होगा जारी , सुखी नदी पर बनेगा कॉजवे
विक्रेता से कई बार अनुरोध करने के बावजूद भी क्रेता के नाम पर नहीं हुई रजिस्ट्री, कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत की जन सुनवाई में हुआ निस्तारण