विजयपुर मार्ग के लिए 3.87 करोड़ की धनराशि विभाग समिति से अनुमोदित, जल्दी जी.ओ. होगा जारी , सुखी नदी पर बनेगा कॉजवे

Share this! (ख़बर साझा करें)

विजयपुर मार्ग के लिए 3.87 करोड़ की धनराशि विभाग समिति से अनुमोदित हो गई है जल्दी ही जी ओ जारी होगा , सुखी नदी पर बनेगा कॉजवे

हल्द्वानी ( nainilive.com) – पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने जानकारी दी है कि हल्द्वानी के गोलापार क्षेत्र में स्थित सुखी नदी पर विजयपुर-पहाड़पानी मार्ग के लिए कॉजवे निर्माण तथा 1.30 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य हेतु 3.87 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही बजट जारी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री कैड़ा ने ओखलकांडा ब्लॉक के गांवो का दौरा कर सुनी ग्रामीणों की समस्या

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि विजयपुर क्षेत्र के ग्रामीण पिछले कई वर्षों से सड़क एवं आवागमन की समस्या के समाधान के लिए उनसे लगातार संपर्क में थे। ग्रामीणों की मांग को देखते हुए उनके प्रयासों से वन विभाग की आवश्यक स्वीकृतियां तथा लोक निर्माण विभाग की सैद्धांतिक एवं वित्तीय स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विभागों में चयनित कुल 276 अभ्यर्थियों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने क्षेत्र में पुल निर्माण की मांग भी रखी है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग को प्रारंभिक चरण की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। भविष्य में विजयपुर क्षेत्र में पुल निर्माण का कार्य भी कराया जाएगा।

सांसद भट्ट ने कहा कि इससे पूर्व शेरनाला और सूर्यानाला में भी पूर्व कॉजवे के स्थान पर bridge निर्माण कराया जा रहा है तथा वहां पुल निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। इसी तर्ज पर विजयपुर क्षेत्र में भी बेहतर यातायात सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  ईद पर्व एवं पर्यटक सीजन के दृष्टिगत दुपहिया वाहनों हेतु विशेष यातायात व्यवस्था लागू

उन्होंने कहा कि सड़क एवं कॉजवे निर्माण कार्य पूरा होने के बाद विजयपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page