मंत्री कैड़ा ने ओखलकांडा ब्लॉक के गांवो का दौरा कर सुनी ग्रामीणों की समस्या

Share this! (ख़बर साझा करें)

अधिकारियो को दिए समस्याओं का समाधान करने के दिए निर्देश

भीमताल ( nainilive.com)- भीमताल से विधायक व कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने आज भीमताल विधानसभा क्षेत्र के मटेला, कौड़ार, पस्या, नाई, भीडापानी, कचलाकोट, सुनकोट,गुरना,भेटी आदि गांव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना! ग्रामीणों ने बिजली, पानी , सड़क आदि समस्याओं को मंत्री कैड़ा के सम्मुख रखा । मंत्री कैड़ा ने संबधित विभाग के अधिकारियो को फोन कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। मंत्री कैड़ा ने भीड़ापानी मैं जन सभा को सम्बोधित किया ओर जनता की समस्याओं को सुना .

यह भी पढ़ें 👉  Nainital : मक्कार स्पोर्ट्स क्लब ने जीता स्व.एनके आर्य मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल

जल निगम व जल सस्थान के अधिकारियों को जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत चल रहे पेयजल लाईनों का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये! मंत्री ने pwd व pmgsy विभाग के अधिकारियो क्षतिग्रस्त मोटर मार्गो को शीघ्र सही करने को कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने द लीडरशिप फनल’ एवं ‘थॉट टू इंक’ पुस्तकों का किया लोकार्पण

मंत्री कैड़ा ने कहा सरकार की योजनाओं को गाँव के अंतिम छोर पर खडे व्यक्ति तक पहुँचे इस दिशा मै लगातार कार्य किया जा रहा!आम जनता तक पहुंचकर जनता को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले इस दिशा मैं हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है!

यह भी पढ़ें 👉  डी.एस.बी. परिसर, कुमाऊँ विश्वविद्यालय में बीएफए एवं एमएफए (पेंटिंग) प्रवेश प्रारम्भ
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page