उत्तराखंड भाजपा में संगठनात्मक फेरबदल, अजेय कुमार की नई तैनाती
देहरादून ( nainilive.com )- उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने संगठन स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। पार्टी नेतृत्व ने उत्तराखंड बीजेपी के महामंत्री संगठन अजेय कुमार की जिम्मेदारी में परिवर्तन करते हुए उन्हें अब राजस्थान भाजपा का प्रदेश महामंत्री संगठन नियुक्त किया है।
अजेय कुमार पिछले कई वर्षों से उत्तराखंड भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे। उनके कार्यकाल में पार्टी ने विभिन्न चुनावों में उल्लेखनीय सफलता हासिल की और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का कार्य किया गया।

पार्टी हाईकमान द्वारा किए गए इस बदलाव को आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। राजस्थान में भी अगले वर्षों में महत्वपूर्ण राजनीतिक चुनौतियां सामने हैं, ऐसे में संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए अजेय कुमार को यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उत्तराखंड में चुनावी तैयारियों के बीच यह बदलाव पार्टी की व्यापक रणनीति का हिस्सा हो सकता है। हालांकि, अभी तक उत्तराखंड में नए महामंत्री संगठन के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच अजेय कुमार की पहचान एक कुशल संगठनकर्ता और रणनीतिकार के रूप में रही है। उनके राजस्थान जाने के बाद अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि उत्तराखंड भाजपा में संगठन की कमान किसे सौंपी जाती है।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण के सदस्य डा० अफरोज अहमद 02 जून को नैनीताल में
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विभागों में चयनित कुल 276 अभ्यर्थियों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र
जिला गंगा समिति की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न
ओलाबृष्टि से हुए नुकसान का आकलन कराकर दें किसानों को मुआवजा- कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा