ओलाबृष्टि से हुए नुकसान का आकलन कराकर दें किसानों को मुआवजा- कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा

Share this! (ख़बर साझा करें)

Bhimtal ( nainilive.com) – मंत्री कैड़ा ने जिलाधिकारी नैनीताल से वार्ता कर ओलाबृष्टि से हुए नुकशान का आकलन कराकर किसानों को मुवावजा देने को कहा. भीमताल से विधायक व कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने जिलाधिकारी नैनीताल से वार्ता कर कहा भीमताल विधानसभा क्षेत्र का ओखलकांडा, धारी, रामगढ व भीमताल ब्लॉक फल, सब्जी व काश्तकार बाहुल्य क्षेत्र है . यहां के ग्रामीण केवल कृषि पर निर्भर रहकर अपना जीवन यापन करते है .

मंत्री कैड़ा ने जिलाधिकारी नैनीताल से कहा हर माह हो रही भारी ओला बृष्टि से भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ व भीमताल ब्लॉको मै किसानो के , पुलम, खुमानी, टमाटर,मिर्च आदि फल व फसलों को काफ़ी नुकशान हो गया है.

यह भी पढ़ें 👉  कल से बदल सकता है मौसम का मिजाज , जारी किया अलर्ट

मंत्री ने कहा दो बार ओलावृष्टि होने से किसानों पर दोहरी मार पड़ गई है. मंत्री कैड़ा ने जिलाधिकारी नैनीताल को जिला प्रशासन,उद्यान, कृषि विभाग के अधिकारियो को गाँव गाँव भेज,किसानो की फल व फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर किसानो को हुऐ नुकशान का मुवावजा देने को कहा है.

यह भी पढ़ें 👉  जिला गंगा समिति की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page