होमस्टे नियमावली के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 150 होमस्टे इकाइयों का पंजीकरण निरस्त
150 होमस्टे इकाइयों का पंजीकरण निरस्त, 55 इकाइयों पर अर्थदंड
नैनीताल/हल्द्वानी ( nainilive.com)- जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में जनपद में संचालित होमस्टे इकाइयों का व्यापक निरीक्षण अभियान लगातार जारी है। परगना अधिकारियों एवं पर्यटन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में की गई जांच के दौरान अनेक इकाइयों में होमस्टे नियमावली के प्रावधानों का उल्लंघन पाया गया।
निरीक्षण के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि कई होमस्टे इकाइयों में स्वामी स्वयं निवासरत नहीं पाए गए। इसके अतिरिक्त पार्किंग व्यवस्था के अभाव में सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग, रिसेप्शन स्टाफ की नियुक्ति कर इकाइयों का होटल एवं रेस्टोरेंट की भांति संचालन, तथा इकाइयों को लीज पर देकर व्यावसायिक रूप से संचालित किया जाना भी पाया गया।
उक्त अनियमितताओं के आधार पर जनपद की कुल 150 होमस्टे इकाइयों का पंजीकरण निरस्त किया गया है। साथ ही 55 इकाइयों पर प्रति इकाई ₹10,000 का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है।
क्षेत्रवार कार्रवाई के अंतर्गत तहसील धारी में 19, रामनगर में 20, नैनीताल में 94, कालाढूंगी में 05, हल्द्वानी में 05 तथा कैंची धाम क्षेत्र में 07 इकाइयों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में नोटिस अवधि में संचालित अन्य इकाइयों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि होमस्टे व्यवस्था की मूल अवधारणा एवं नियमावली का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए, जिससे पर्यटन गतिविधियों में पारदर्शिता एवं व्यवस्थित संचालन बना रहे।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने द लीडरशिप फनल’ एवं ‘थॉट टू इंक’ पुस्तकों का किया लोकार्पण
Nainital : मक्कार स्पोर्ट्स क्लब ने जीता स्व.एनके आर्य मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल
डीएसबी एवं भीमताल परिसर के शिक्षकों को ₹2.15 करोड़ का आंतरिक शोध अनुदान स्वीकृत