राष्ट्रीय शिक्षा नीति ही भारत का भविष्य निर्धारित करेगी : डॉ. सूर्य प्रकाश

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- “राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)” विषय पर आयोजित कार्यशाला में आज पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार के प्रधानाचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश ने प्रथम आचार्य सहयोगी वर्ग में उपस्थित उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों से आए आचार्यों को संबोधित किया।

अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में डॉ. सूर्य प्रकाश ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति केवल पाठ्यक्रम परिवर्तन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों के समग्र विकास, नैतिक मूल्यों, कौशल आधारित शिक्षा तथा भारतीय संस्कृति को शिक्षा से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वही राष्ट्र प्रगति करेगा जिसकी शिक्षा व्यवस्था मजबूत, व्यवहारिक एवं विद्यार्थियों की रुचि के अनुरूप होगी।

यह भी पढ़ें 👉  भूमि उपयोग नियमों के उल्लंघन पर जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल की बड़ी कार्रवाई, कई भूखंड राज्य सरकार में निहित

उन्होंने “कक्षा में NEP आधारित शिक्षण कैसे किया जाए” विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि शिक्षण प्रक्रिया को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रखकर क्रियाकलाप गतिविधि आधारित, अनुभवात्मक एवं सहभागितापूर्ण बनाया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तार्किक क्षमता, संवाद कौशल तथा आत्मविश्वास विकसित करने के लिए शिक्षकों को नवीन शिक्षण तकनीकों का प्रयोग करना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री कैड़ा ने ओखलकांडा ब्लॉक के गांवो का दौरा कर सुनी ग्रामीणों की समस्या

डॉ. सूर्य प्रकाश ने मातृभाषा में शिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रारम्भिक शिक्षा मातृभाषा में होने से विद्यार्थी विषयों को बेहतर ढंग से समझ पाते हैं तथा उनकी सीखने की क्षमता में वृद्धि होती है। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे कक्षा शिक्षण को रोचक, प्रेरणादायी एवं विद्यार्थी केन्द्रित बनाएं, ताकि बच्चे विद्यालय आने के लिए उत्साहित रहें।

यह भी पढ़ें 👉  घर की चौखट से उद्यमिता तक: 5 महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई मिसाल

कार्यशाला के दौरान आचार्यों ने भी नई शिक्षा नीति से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए तथा विद्यालयों में इसके प्रभावी संचालन को लेकर अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर शिक्षण पद्धतियों, मूल्य आधारित शिक्षा, तकनीकी संसाधनों के उपयोग एवं विद्यार्थियों की प्रतिभा विकास जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई।

कार्यक्रम में सह प्रदेश निरीक्षक ईश्वरी दत्त जोशी, संभाग निरीक्षक मंगतराम, गणेश, विनोद, प्रियांशु जोशी, जीतेन्द्र पाण्डेय उपस्थित रहे। 

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page