आयुक्तदीपक रावत ने पीड़ित को वापस दिलाये जमीन के 15 लाख रूपये

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने पीड़ित को जमीन के 15 लाख रूपये वापस दिलाये।
विगत जनसुनवाई में संजय जनोटी निवासी आस्ता विहार पॉलीशीट हल्द्वानी के द्वारा पुष्पा पाण्डे निवासी भीमताल ग्राम ढूंगसील तहसील नैनीताल में भूमि क्रय हेतु अनुबंध किया था। अनुबंध के आधार पर संजय जनोटी ने 15 लाख 50 हजार की धनराशि पुष्पा पाण्डे के खाते में गूगल पे के द्वारा दिये गये।

उक्त भूमि की रजिस्ट्री के दौरान रास्ते का विवाद होने पर संजय जनोटी ने धनराशि वापस मांगी जिस पर पुष्पा पाण्डे ने धनराशि वापस नहीं की। उक्त प्रकरण में दोनो पक्षों की सुनवाई के दौरान आयुक्त के निर्देशानुसार दोनो पक्षों में धनराशि वापस करने के सम्बन्ध में समझौता किया गया। पुष्पा पाण्डे द्वारा 15 लाख 50 हजार की धनराशि संजय जनोटी के खाते में बैंक के माध्यम से हस्तांतरित की गई। जिस पर संजय जनोटी ने आयुक्त का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड भाजपा में संगठनात्मक फेरबदल, अजेय कुमार की नई तैनाती
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page