भवाली में 09 मेडिकल स्टोरों का हुआ संयुक्त औचक निरीक्षण
नैनीताल ( nainilive.com )- उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल / जिला न्यायाधीश श्री प्रशांत जोशी जी के निर्देशन में सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल श्रीमती पारुल थपलियाल के द्वारा व वरिष्ठ औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट एवं औषधि निरीक्षक नैनीताल अर्चना व अन्य सदस्यों द्वारा सयुक्त रूप से “सुरक्षित दवा-सुरक्षित जीवन” अभियान के अनुक्रम में भवाली में 09 मेडिकल स्टोरों का संयुक्त औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान एक्सपायर्ड दवाईयों की जांच की गयी एवं मौके पर पाई गई अनियमितताओं के क्रम में चार मेडिकल स्टोरों से चार दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये तथा एक मेडिकल स्टोर का क्रय – विक्रय रोका गया।
साथ ही मेडिकल स्टोरों में नियमानुसार कैश मेमो मैंटेन करने, लेबल्ड एक्सपायरी बॉक्स बनाने, सभी ग्राहकों को बिल उपलब्ध कराने, एक्सपायरी दवाइयों के सही रख रखाव व साफ सफाई बनाए रखने, सीसीटीवी कैमरे की उपलब्धता आदि के लिए निर्देश दिए गये।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

आयुक्तदीपक रावत ने पीड़ित को वापस दिलाये जमीन के 15 लाख रूपये
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर, नैनीताल, बाह्य न्यायालय हल्द्वानी एवं रामनगर व धारी न्यायालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण
भीमताल झील के सौंदर्यीकरण हेतु झील के किनारे लगाए जाएंगे बोगनबेलिया के पौधे, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की पौधारोपण की शुरुआत
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भीमताल से जनपद नैनीताल को दी 96 करोड़ 71 लाख 19 हजार की विकास योजनाओं की सौगात