विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर, नैनीताल, बाह्य न्यायालय हल्द्वानी एवं रामनगर व धारी न्यायालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण
Nainital ( nainilive.com )- उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं माननीय जिला न्यायाधीश महोदय / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल श्री प्रशांत जोशी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 05.06.2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर, नैनीताल, बाह्य न्यायालय हल्द्वानी एवं रामनगर व धारी न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया।
वृक्षारोपण अभियान के दौरान औषधीय और फल-दार पोधे लगाये गये तथा माननीय महोदय द्वारा पेड़ पौधों का पर्यावरण में महत्व एवं पेड़ पौधों की उचित देखभाल और नियमित पानी सुनिश्चित करने के लिए सभी को जागरूक किया गया है तथा बताया गया कि पर्यावरण को सुरिक्षत करना हम सब की जिम्मेदारी है, प्राकृतिक संसाधन को संरक्षित करना एवं सतत विकास की ओर बढ़ना मानव जीवन का उद्देश्य होना चाहिए। सुरक्षित पर्यावरण हम सब के लिए आवश्यक है साथ ही यह संदेश दिया की “इस पेड़ की जिमेदारी मेरी है “।
उपरोक्त कार्यकम में श्री प्रशांत जोशी , जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल, श्री सुशील तोमर, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय नैनीताल, श्री संजीव कुमार प्रथम अपर जिला न्यायाधीश, नैनीताल, श्री रवि शंकर मिश्रा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नैनीताल, श्री आलोक राम त्रिपाठी सिविल जज (सी०डि०) नैनीताल, श्रीमती रवि रंजन अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नैनीताल, एवं श्रीमती पारुल थपलियाल , सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण / सिविल जज (सी०डि०) नैनीताल, श्रीमती उर्वशी रावत प्रथम न्यायिक मजिस्टेट्, श्रीमती स्नेहा नारंग द्वितीय न्यायिक मजिस्टेट् , श्रीमती चँदेश्वरी सिंह शिविल जज, साथ ही चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल सोहन तिवारी, बार अध्यक्ष अरुण बिष्ट, सचिव संजय सुयाल, रिटेनर अधिवक्ता तारा आर्या मौजूद रहे.

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

भवाली में 09 मेडिकल स्टोरों का हुआ संयुक्त औचक निरीक्षण
भीमताल झील के सौंदर्यीकरण हेतु झील के किनारे लगाए जाएंगे बोगनबेलिया के पौधे, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की पौधारोपण की शुरुआत
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भीमताल से जनपद नैनीताल को दी 96 करोड़ 71 लाख 19 हजार की विकास योजनाओं की सौगात
राज्यपाल ने होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन तथा बोट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ की बैठक