29 लोगो को कर दिया टीआरसी सूखाताल में क्वारंटीन

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा ,नैनीताल ( nainilive.com )- प्रवासियों की वापसी के बाद संक्रमण का खतरा बढ़ जाने के बाद से जहाँ जिला प्रशासन की भूमिका बढ़ गई है,वही स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी काफी बढ़ चुकी है।

नगर में बुधवार देर रात से शुक्रवार तक 29 लोगो को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद सूखाताल स्थित टीआरसी में क्वारंटीन कर दिया गया है। इनमे से 11 लोग वे है जो गुरूग्राम से बस के जरिए हल्द्वानी पहुँचे थे और उन्ही में से एक युवती कोरोना पॉजीटिव निकली थी। शुक्रवार को बाहर से आए 40 लोगो की थर्मल स्कैनिंग करने के बाद 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  5 दिवसीय अंतर राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने किया कैंची धाम, हनुमानगढ़ी एवं आर्यभट्ट अनुसंधान संस्थान प्रेक्षणीय विज्ञान (ARIES) का भ्रमण

पीएमएस डॉ. केएस धामी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग बाहरी राज्य से आए लोगों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही डॉक्टरों की टीम ने उनका विशेष ध्यान देने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  इन्टरनेट दिवस के अवसर पर ए.आई के सुरक्षित उपयोग एवं साइबर खतरों के बचाव के प्रति कार्यशाला का कल होगा आयोजन
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page