सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन
भीमताल ( nainilive.com)- सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत मंगलवार को विकास भवन भीमताल में जिला सूचना एवं विज्ञान केंद्र नैनीताल द्वारा एक जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल अरविन्द कुमार पांडे द्वारा भी इंटरनेट के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग हेतु प्रमुख साइबर खतरों और निवारण तकनीकों के बारे में उपयोगकर्ताओं को शिक्षित करने और नागरिकों के बीच एआई के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग करने के बारे में बताया गया।
कार्यशाला में अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, नैनीताल, तिलोत्मा यादव द्वारा बताया कि विशेष रूप से बच्चों और युवाओं के लिए इंटरनेट और एआई के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग के प्रति संवेदनशील बनाने और जागरूकता बढ़ाने के लिए फरवरी के दूसरे मंगलवार को विश्व स्तर पर सुरक्षित इंटरनेट दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष, सुरक्षित इंटरनेट दिवस “स्मार्ट तकनीक, सुरक्षित विकल्प, एआई के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग” थीम के तहत मनाया जा रहा है।
कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, जिला शिक्षा अधिकारी पुष्कर लाल टम्टा, जिला पंचायत राज अधिकारी सुरेश कुमार बैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया |
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने किया डीएसबी कैम्पस नैनीताल के हिमालय संग्रहालय का निरीक्षण
सांसद अजय भट्ट ने हल्द्वानी रोडवेज से दिल्ली बस यात्रा कर दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश
राज्यपाल ने टी-ऑफ कर किया 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ
कुमाऊं विश्वविद्यालय एलुमनी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ शेर सिंह सामंत ने किया डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग का भ्रमण