नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
सचिव की चेतावनी : अधिवक्ताओ से हुआ दुर्व्यवहार तो देंगे उचित जवाब
नैनीताल ( nainilive.com जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में बुधवार को एक दिवसीय धरना देते हुवे राजस्व अधिकारियों पर अभद्र व्यवहार व भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए . बार संघ अध्यक्ष ने बताया कि अधिकारियों को पहले भी पत्र के माध्यम से समस्याओं से अवगत कराया गया था लेकिन उनकी कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं हुआ।

एसोसिएशन के सचिव दीपक रूवाली ने कहा कि जिले के अधिकारी अधिवक्ताओं के साथ गरिमापूर्ण व्यवहार नहीं कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि न्यायिक अधिकारी समय पर न्यायालय में नहीं बैठ रहे व राजस्व न्यायालयों में गैर-विधिक व्यक्तियों द्वारा कार्य कराया जा रहा है । इसके अलावा राजस्व न्यायालयों में अन्य अनियमितताएं सामने आ रही हैं । उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी भी अधिवक्ता के साथ अधिकारियों द्वारा दुर्व्यवहार किया गया तो उसका उचित जवाब दिया जाएगा।
धरने की सूचना पर एडीएम विवेक राय मौके पर पहुंचे और अधिवक्ताओं की मांगों पर लिखित आश्वासन दिया। उन्होंने जल्द कार्यप्रणाली में सुधार का भरोसा दिलाया । अधिवक्ताओं ने कहा कि इसके बाद भी अधिकारियों की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ तो 23 फरवरी से हल्द्वानी और रामनगर बार एसोसिएशन के साथ ही अन्य जिला बार एसोसिएशन के साथ मिलकर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा ।
इस दौरान उपाध्यक्ष शंकर चौहान दीपक दत्त ओंकार गोस्वामी नीरज साह ज्योति प्रकाश सिंह बोरा प्रताप सिंह पडियार शरद साह अरुण बिष्ट अनिल बिष्ट कमल चिलवाल सुभाष जोशी रवि आर्या मनीष कांडपाल दीपक दानु नीरज गोस्वामी जितेंद्र बंगारी गजेंद्र मेहरा प्रदीप परगाई तरुण चंद्रा निर्मल कुमार प्रदीप प्रसाद एस के गोयल प्रीति साह किरन आर्या जया आर्या हेमंत कुमार आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने किया डीएसबी कैम्पस नैनीताल के हिमालय संग्रहालय का निरीक्षण
सांसद अजय भट्ट ने हल्द्वानी रोडवेज से दिल्ली बस यात्रा कर दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश
राज्यपाल ने टी-ऑफ कर किया 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ
कुमाऊं विश्वविद्यालय एलुमनी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ शेर सिंह सामंत ने किया डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग का भ्रमण