कैंची धाम दर्शनों को जा रहे श्रद्धालुओं की कार गिरी खाई में, 3 की मौत
भवाली में वाहन दुर्घटना की सूचना पर नैनीताल पुलिस और SDRF/ FIRE टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को किया रेस्क्यू
Nainital ( nainilive.com)- आज दिनांक 18.12.2025 को समय करीब प्रातः 09.30 बजे वाहन संख्या UP25DZ 4653 Scorpio- N से कुछ लोग इज्जत नगर बरेली से बाबा नींव करौरी धाम दर्शन के लिए आ रहे थे, वाहन में बच्चे व चालक समेत कुल 9 लोग सवार थे। उक्त वाहन भवाली पैट्रोल पंप से अल्मोड़ा की ओर करीब 500 मीटर की दूरी पर दुर्घटना ग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मय SDRF तथा फायर सर्विस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच घायलों का रेस्क्यू कर CSC भवाली में बाद प्राथमिक उपचार हायर सेंटर रेफर करवाया गया।
मृतकों का विवरण
1. गंगा देवी पत्नी भूप राम उम्र 55 वर्ष,2. बृजेश कुमारी पत्नी राहुल पटेल उम्र 26 वर्ष निवासीगण ग्राम चावण पोस्ट मुड़िया थाना इज्जतनगर बरेली,3. नैंसी गंगवार पुत्री जयपाल सिंह गंगवार निवासी पीलीभीत बरेली उम्र 24 वर्ष,
घायलों का विवरण
1. ऋषि पटेल उर्फ यूवी पुत्र राहुल पटेल उम्र 7 वर्ष,2. स्वाति पत्नी भूप राम उम्र 20 वर्ष,3. अक्षय पुत्र ओमेंद्र सिंह उम्र 20 वर्ष4. राहुल पटेल पुत्र भूप राम उम्र 35 वर्ष, निवासीगण ग्राम चावण पोस्ट मुड़िया थाना इज्जतनगर बरेली,5. करन उर्फ सोनू पुत्र जितेंद्र निवासी गुजरात उम्र 25 वर्ष,6. ज्योति पत्नी करन निवासी गुजरात उम्र 25 वर्ष,
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

आयुक्त दीपक रावत ने किया जनता की समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही
जिला प्रशासन के भरण-पोषण आदेश की अवहेलना पर पुत्र की कटी 1.50 लाख की आरसी
भू-माफिया के अतिक्रमण विरूद्ध Dehradun जिला प्रशासन का एक्शन जारी, सरकारी नाले-नौले पर करी प्लाटिंग ध्वस्त
Nainital विधायक सरिता आर्या ने Bhowali में नाबालिग पीड़ित से की मुलाकात
डेमोग्राफी व जनसांख्यिकी बदलाव पर जिलाधिकारी को सौंपा पत्र , मस्जिद की भूमि की जांच की भी मांग