आपदा के कारण रोडवेज को रोजाना हो रहा 3 लाख का नुकसान

Share this! (ख़बर साझा करें)

हल्द्वानी ( nainilive.com )- पिछले दिनों भारी बरसात की वजह से रोडवेज को भी बड़ा नुकसान हुआ है। पहाड़ में रास्ते बंद होने से हल्द्वानी व काठगोदाम डिपो की 25 से अधिक बसों का संचालन ठप हो गया है। दो दिन से पहाड़ों के लिए बसें नहीं चलने से रोडवेज को प्रतिदिन तीन लाख रुपए से अधिक नुकसान हो रहा है। रोडवेज ने हल्द्वानी से टनकपुर, बनबसा, सितारगंज रूट के लिए गुरुवार से बसों का संचालन शुरू कर दिया है।

हल्द्वानी स्टेशन प्रभारी इंद्रा भट्ट ने बताया कि टनकपुर को वाया चोरगलिया होकर जाने वाली बसों का संचालन शुरू कर दिया है। गौला पुल बंद होने की वजह से बसें काठगोदाम होते हुए भेजी जा रही हैं। ऐसे में चोरगलिया वाया टनकपुर रूट पर 15 रुपये अतिरिक्त किराया देना पड़ेगा। इसके अलावा काठगोदाम डिपो की नैनीताल बस सेवा भी शुरू हो गई है। फिलहाल एक ही बस संचालित की जा रही है, जो भीमताल, भवाली होते हुए नैनीताल जाएगी। पहाड़ की अन्य सभी सेवाएं बंद चल रही हैं। सभी बसों से प्रतिदिन 10 से 20 हजार किराया आता था।

यह भी पढ़ें 👉  पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page