नैनीताल में 48 लोगो के सैंपल भेजे गए जांच को

Share this! (ख़बर साझा करें)

मल्लीताल टीआरसी में 53 लोग है क्वारंटीन, तल्लीताल टीआरसी में 9 लोग है क्वारंटीन
1338 लोगो को किया जा चुका है होम क्वारंटीन।

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- प्रवासियों की वापसी के बाद संक्रमण का खतरा बढ़ जाने के बाद से जहाँ जिला प्रशासन की भूमिका बढ़ गई है,वही स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी भी अब काफी बढ़ चुकी है। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग काफी सतर्क हो चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  डेमोग्राफी व जनसांख्यिकी बदलाव पर जिलाधिकारी को सौंपा पत्र , मस्जिद की भूमि की जांच की भी मांग

डॉ पूजा श्रीवास्तव ने बताया कि बीएम साह पार्क में 38 लोगो की थर्मल स्कैनिंग के बाद होम क्वारंटीन किया गया। पीएमएस डॉ. केएस धामी ने बताया कि गुरुवार को क्वारंटीन किए गए 48 लोगो के सैंपल जांच के लिए हल्द्वानी भेजे गए है। जबकि 53 लोगो को मल्लीताल टीआरसी व 9 लोगो को तल्लीताल टीआरसी में क्वारंटीन किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा बाहरी राज्य से आए लोगो पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही डॉक्टरों की टीम को उनका विशेष ध्यान देने को कहा गया है।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page