केन्द्रीय कारागार सितारगंज मैदान में खुदाई में मिले 60 मोबाइल चार्जर और बैटरियां
सितारगंज (nainilive.com) – केन्द्रीय कारागार सितारगंज एक बार फिर से सुरक्षा और व्यवस्थाएं सवालों के घेरे में हैं। मैदान की खुदाई में 60 मोबाइल फोन, कई चार्जर और बैटरियां बरामद हुई हैं। पूरे मामले में सेंट्रल जेल अधीक्षक ने मामले में मुकदमा दर्ज करा दिया है। अब जांच की जाएगी कि जेल में मेाबाइल कैसे पहुंचे, कहां कहां और किससे क्या बातें की गईं हैं। बताया जाता है कि जेल में मोबाइल फोन के प्रयोग के संदेह पर केन्द्रीय कारागार के अधीक्षक अनुराग मलिक ने टीम का गठन किया था गुरुवार रात करीब 11 बजे कारागार की सभी बैरेकों की तलाशी ली। साथ ही समीप के ही मैदान की भी खुदाई की गई। खुदाई में गड्ढे में दबाकर रखे 60 मोबाइल फोन, चार्जर व बैटरियां बरामद हुईं।
फिलहाल कारागार के जिम्मेदार अधिकारी मामले में जांच की बात कह रहे हैं। देखना होगा कि आखिर कब तक मामले में पर्दा उठेगा और दोषी बंदियों के अलावा दोषी कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
इसी साल अगस्त माह में सेंट्रल जेल सितारगंज में सजा काट रहे उत्तर प्रदेश पीलीभीत जिले के ग्राम शौकतनगर थाना न्यूरिया निवासी सुखदेव सिंह उर्फ सुक्खा ने मोबाइल पर हाइकोर्ट के अधिवक्ता को धमकी दी। शिकायत पर जब अधिकारियों की टीम छापा मारने पहुंची तो कैदियों की बैरक से तीन फोन बरामद हुए थे। अगस्त में जेल में छापामरी के दौरान चम्मच के बने चाकू, पेनड्राइव कैंची भी बरामद हुए थे।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार के विद्यार्थियों को दिखाई गई प्रेरणादायी फिल्म ‘गोदान’
Nainital की युवती ने शादी में चुराए साढ़े 7 लाख के गहने, पुलिस ने दबोची चोर महिला
उत्तराखंड में बिगड़ सकता है मौसम: बारिश, बर्फबारी, तूफान और कोहरे का अलर्ट
दुर्गापुर स्थित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में प्रवेश परीक्षा सम्पन्न, भीषण वर्षा के बीच सैकड़ों विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग
श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित होने वाले फागोत्सव 2026 की तैयारियों हेतु बैठक हुई आयोजित