नैनीताल में 7 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन , 31 जनवरी को होगी स्तिथि साफ़

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल (nainilive.com )- विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 में दिनांक 26 से 28 तक नामांकन तिथि निर्धारित की गई थी। जिसमें कुल सात नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। रिटर्निंग ऑफिसर श्री प्रतीक जैन के दिशा निर्देशन में सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नवाजिश खलीक व उनके साथ लगी टीमों द्वारा बखूबी नामांकन की प्रक्रिया सम्पन्न करी गई थी जिसमे नामांकन करने वाले में जिसमें पहला नामांकन कांग्रेस पार्टी से श्री संजीव आर्या,दूसरा बीजेपी पार्टी से श्रीमती सरिता आर्या, तीसरा,आप पार्टी से तीन प्रत्याशी श्री भुवन चंद्र,कुमारी मीनाक्षी आर्या व नामांकन के आंखरी दिन श्री हेम आर्य,यूकेडी से श्री ओम प्रकाश,बीएसपी से श्री राजकमल सोनकर के द्वारा जो भी पूर्व में जो भी नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे उसकी संवीक्षा करने के पश्चात किसी के भी नामांकन पत्र में कोई कमी नही पाई गई है।


रिटर्निंग ऑफिसर श्री जैन ने बताया कि पूर्व में आप पार्टी के दो प्रत्याशियों श्री भुवन चंद्र व कुमारी मीनाक्षी आर्या द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया था परंतु वर्तमान में आप पार्टी से ना खड़े होकर निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं अगर किसी प्रत्याशियों द्वारा अपना नाम वापस लेना है तो वह दिनांक 31 जनवरी तक अपना नाम वापस ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भू-माफिया के अतिक्रमण विरूद्ध Dehradun जिला प्रशासन का एक्शन जारी, सरकारी नाले-नौले पर करी प्लाटिंग ध्वस्त
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page