चोरगलिया में सड़कों की दुर्दशा पर भड़के कांग्रेसी, सड़क के गड्ढों में रोप दिए धान के पौधे

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , हल्द्वानी ( nainilive.com )- चोरगलिया क्षेत्र में सड़कों की बदहाल स्थिति पर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। सड़क के गड्ढों में धान के पौधे रोपकर सड़कों ही हालत सुधारने की मांग की। विरोध कर रहे कांग्रेसियों ने चोरगलिया में सड़कों की हालत सालों से खराब है। सड़कों पर जगह जगह गड्ढे हैं। जिस वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होतीं रहतीं हैं।

कहा कि संबधित विभाग सड़कों के हाल सुधारने के लिए कोई एक्शन नहीं ले रहा है। कांग्रेसियों ने इस दौरान गड्ढों में धान के पौधे रोपकर भी विरोध जताया। विरोध करने वालों में नीरज रैक्वाल, ब्लॉक कांग्रेस न्याय पंचायत अध्यक्ष प्रलहाद बोहरा, अर्जुन बिष्ट, हरेंद्र क्वीरा, बलवंत सिंह बोहरा्र मंगल सिंह धामी, हरीश बोरा, ललित सिंह मटियाली, गोपाल राम, कृष्णा सिंह, सूरज आर्या, सुंदर सिंह, प्रदीप मेहरा, राजेंद्र टम्टा, उर्वादत्त जोशी आदि थे।

यह भी पढ़ें 👉  5 दिवसीय अंतर राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने किया कैंची धाम, हनुमानगढ़ी एवं आर्यभट्ट अनुसंधान संस्थान प्रेक्षणीय विज्ञान (ARIES) का भ्रमण
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page